फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   अभिभावकों की सहमति पर गुरुजी का विभाग में बढ़ेगा कद

अभिभावकों की सहमति पर गुरुजी का विभाग में बढ़ेगा कद

Thu, 14 Mar 2019 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
अभिभावकों की सहमति पर गुरुजी का विभाग में बढ़ेगा कद
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों के शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने शिक्षकों पर शिकंजा कसा है। शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचाने के साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाएगा। गुरुजनों का मूल्यांकन छात्रों के अभिभावक करेंगे। अभिभावक की संस्तुति रिपोर्ट पर गुरू जी पास होंगे। रिपोर्ट कार्ड में बैड इंट्री दर्ज होने पर सरकार शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब करेगी।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में कार्यरत लापरवाह शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए नया सत्र (अप्रैल 2019-20) मुश्किलें बढ़ाएगा। शिक्षकों की स्कूल आने जाने की टाइमिंग के लिए आनलाइन हाजिरी के साथ ही शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन कराएगी। बेसिक शिक्षा सचिव ने बीएसए को ई-मेल भेजकर शिक्षकों का रिपोर्ट कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट कार्ड में छात्रों का परिणाम अपडेट होने के साथ ही गुरुजनों की मेहनत का मूल्यांकन भी होगा। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी नहीं बल्कि छात्रों के अभिभावक अपनी सहमति दर्ज करेंगे। अभिभावक शिक्षक द्वारा बच्चे को दी गई शिक्षा से कितना खुश है या नहीं।
विज्ञापन


साथ ही स्कूल के माहौल के बारे में अपनी राय लिखेंगे। यह रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों से वापस लेकर बीईओ बीएसए कार्यालय में जमा करेंगे। इसके बाद बीएसए अपनी रिपोर्ट लगाकर बेसिक शिक्षा सचिव कार्यालय को भेजेंगे। सचिव कार्यालय से रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी। जिसके आधार पर शिक्षक की शैक्षिक गुणवत्ता का मूल्यांकन कर सुधार के जरूरी कदम सरकार की तरफ से उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि पिछले सत्र में भी स्कूलों की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है। सरकार के निर्देशों का पालन कर शैक्षिक गुणवत्ता सुधार में हर संभव काम किया जाएगा। बताया कि बेहतर शैक्षिक माहौल के लिए और भी कई प्रयास किए जा रहे हैं। जिन्हें जल्द ही पर लागू किया जाएगा।


सरकार का इन बातों पर फोकस
स्कूलों में बनेगा रियल टाइम मानीटरिंग सिस्टम
सरकारी स्कूल के शिक्षकों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड
रिपोर्ट कार्ड में अभिभावकों से लिया जाएगा फीड बैक
शिक्षकों को अब समय पर आना होगा स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed