{"_id":"59d3d6fb4f1c1bca538b589a","slug":"41507055355-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान में देरी पर खाताधारकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान में देरी पर खाताधारकों ने किया हंगामा
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान में देरी पर खाता धारकों ने किया हंगामा
उन्नाव। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को डाकघर खुलते ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट गई। भुगतान में देरी होने पर खाताधारकों ने हंगामा किया। इस बीच किसी ग्राहक ने कानपुर मुख्यालय में शिकायत कर दी। मुख्यालय से निर्देश मिलते ही डाककर्मी हरकत में आ गए। इसके बाद आनन- फानन में व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं।
कचहरी स्थित मुख्य डाकघर में मंगलवार को एमआईएस व बचत करने वाले खाताधारकों की भीड़ रही। सुबह 11:30 बजे तक लाइन में लगने के बाद भी भुगतान न मिलने पर खाताधारक आक्रोशित हो गए। यह हंगामा करने लगे। इसके बाद कुछ खाताधारक डाकघर अधीक्षक के पास पहुंचे। इन्होंने शिकायत दर्ज कराई। अधीक्षक ने जल्द भुगतान शुरू होने का आश्वासन देकर वापस कर दिया।
इसके बाद खाताधारक फिर लाइन में खडे़ हो गए। काफी इंतजार करने के बाद भी जब भुगतान मिलना शुरू नहीं हुआ यह दोबारा हंगामा होने लगा। इसी बीच खाताधारक आशुतोष सिन्हा ने कानपुर के मुख्य डाकपाल से मामले की शिकायत कर दी। डाकपाल ने तत्काल डाकखाने में बात कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। भुगतान में देरी की वजह के बारे में डाकघर अधीक्षक ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन
- मुख्य डाकघर में मंगलवार को काफी देर तक भुगतान प्रक्रिया रही बाधित, एक ग्राहक ने मुख्य डाकघर कानपुर में की शिकायत तो हरकत में आए कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो