फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   40 lakhs sanctioned for dam construction

अतरसई लोन नदी पुल की कटान रोकने को 40 लाख स्वीकृत

Thu, 03 Nov 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
40 lakhs sanctioned for dam construction
असोहा। अतरसई लोन नदी पुल की दोनों ओर कटान रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

पुरवा तहसील क्षेत्र के मंगतखेड़ा-बैगांव मार्ग पर अतरसई गांव के पास लोन नदी पर 2008 में राज्य सेतु निगम ने पुल का निर्माण कराया था। पुल के दोनों ओर कटान रोकने के इंतजाम न होने से बारिश में सड़क की दुर्दशा हो गई। मार्ग पर 10 फीट से भी अधिक गहरे गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। अक्सर गड्ढों में फंसकर राहगीर चुटहिल होते रहते हैं।
मंगतखेड़ा बाजार और प्रमुख कस्बा होने के चलते क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों का आवागमन अधिक रहता है। विभाग द्वारा कोई संकेतक भी नहीं लगाया गया। अमर उजाला ने 24 अगस्त और फिर 13 अक्तूबर के अंक में समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। क्षेत्र के रामजी शुक्ला, अनिल विमल, सरोज भारती, हाकिम, रामबाबू, अरुण, पंकज सिंह, धुन्नु और संदीप आदि ने बताया कि इससे बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

विभाग ने पुरवा के कोटाव और धन्नीखेड़ा में सईं नदी पर बने पुलों और कालूखेड़ा-हिलौली मार्ग पर नाले की साइड कटाने रोकने और
रंगरोगन के लिए भी बजट जारी कर दिया है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगतखेड़ा, मझखोरिया, अतरसई, बैगांव, तारागढ़ी, नाथीखेड़ा, मदाखेड़ा, लालाखेड़ा, पासाखेड़ा, बड़ाखेड़ा, रग्घूखेड़ा व बाजीखेड़ा आदि गांवों की लगभग 20 हजार की आबादी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed