फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   3.69 lakh did not get second dose of covid vaccine

Unnao News: 3.69 लाख ने नहीं लगवाई कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज

Sat, 15 Apr 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
3.69 lakh did not get second dose of covid vaccine
उन्नाव। जिले में तीन लाख से अधिक लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए पहली वैक्सीन लगवाने के बाद दूसरी डोज नहीं लगवाई। वहीं बूस्टर डोज न लगवाने वालों में 12.15 लाख लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की पहली लहर मार्च 2020 में आई थी। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए कोविड अस्पतालों में भर्ती कर इलाज किया गया। बचाव के लिए टीकाकरण शुरू हुआ ताकि लोग संक्रमण की चपेट में न आएं। टीकाकरण के लिए जिले में 2592046 लोग चिन्हित थे। पहली लहर में कोविशील्ड और को-वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया। उसके बाद संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई लेकिन साल 2021 और 22 में दो लहरें और आ गईं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल के साथ सीएचसी, पीएचसी और निजी अस्पतालों में टीकाकरण की दूसरी डोज के बाद बूस्टर डोज लगना शुरू हुआ। हालांकि पिछले तीन सालों में टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया। अब चौथी लहर आने के बाद भी स्थिति यह है कि आज भी 369630 लोग ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना की दूसरी डोज ही नहीं लगवाई। वहीं बूस्टर डोज न लगवाने वालों में 1215576 लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि टीकाकरण लगातार चल रहा था। लोगों को लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा था लेकिन वैक्सीन की कमी होने से कुछ दिक्कत आई है। वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण फिर रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed