फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   36 diarrhea patients arrive in 24 hours

24 घंटे में 36 डायरिया के रोगी पहुंचे अस्पताल

Sun, 14 May 2017 11:59 PM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sun, 14 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
36 diarrhea patients arrive in 24 hours
जिला अस्पताल में बेड फुल होने से एक बेड पर दो बच्चों को ड्रिप चढ़ाई गई। - फोटो : अमर उजाला
 जिले में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को करीब तीन दर्जन लोगों को डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे हैं।
विज्ञापन


 डायरिया से पीड़ित लोगों में सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवदीन खेड़ा निवासी वीरेंद्र (30), श्याम (आठ) पुत्र सौरभ कुमार निवासी गांधीनगर, महेश (26) निवासी ललऊखेड़ा, संध्या (15) पुत्री राजू निवासी लोधनहार, सुनील (20) पुत्र सितलूराम निवासी गदनखेड़ा, पूजा (45) पत्नी सुंदर निवासी आवास विकास कालोनी, हरिनाम सिंह (70) निवासी पतारी रोड, आयुषी (एक) पुत्री रामशंकर निवासी पूरन नगर, अरबान (एक) पुत्र सधऊ निवासी बक्खाखेड़ा, रामनरेश (33) पुत्र काशी प्रसाद निवासी पीडीनगर, प्रियंका (21) पत्नी ओमशंकर निवासी माखी, नाजिया (26) पत्नी इरशाद निवासी गांधीनगर, प्रियंका (दो) पुत्री दन्नी है।
विज्ञापन


इनको पेट दर्द व उल्टी की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्र्ती कराया गाय है। जहां डॉक्टरों ने इनकों डायरिया होने की पुष्टि की। चिकित्सकों की मानें तो बीते 24 घंटो में जिला अस्पताल में तीन दर्जन से अधिक लोग भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरिया के लक्षण
कंपकंपी उल्टी या बेहोशी आना
बार बार प्यास लगना
तेज बुखार होना
पेट में दर्द
थका हुआ व कमजोर महसूस करना

बरते सावधानी
दूध व डेयरी उत्पाद से दूर रहें।
दिन में कम से कम 10 ग्लास पानी पीएं।
कम फाइबर वाले खाने का प्रयोग करें।
सफाई का विशेष तौर पर ध्यान दें।
परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

हीट स्ट्रोक से बचे
जिला अस्पताल में तैनात डॉ. शोभित अग्निहोत्री ने बताया कि गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में जरूरत है कि घर से बाहर निकलते समय सिर को ढक कर निकले। हीट स्ट्रोक होने पर जान का खतरा भी बन आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed