फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   35 e-carts purchased for Rs 63 lakhs converted into junk

Unnao News: 63 लाख से खरीदी गई 35 ई-ठेलिया कबाड़ में तब्दील

Thu, 05 Dec 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 05 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
35 e-carts purchased for Rs 63 lakhs converted into junk
फोटो नंबर 16- पालिका के जलकल कार्यालय में 11 महीने से खड़ी ई-ठेलिया। संवाद
विज्ञापन

फोटो नंबर 17- अधिकारियों के दावों को झुठलाता ई-ठेलिया में लगा मकड़ जाला और गंदगी। संवाद
फोटो नंबर 18-नगर पालिका में खड़ी ऑटो स्वीपिंग मशीन। संवाद

सब---शहर में तंग गलियों से कूड़ा उठाने के लिए जनवरी 2024 में हुई थी खरीद
इन्हें चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने पर 25 लाख रुपये खर्च
अब 15.93 लाख से जीपीएस ट्रैकर सिस्टम लगाने की हो रही तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मंशा से जनवरी 2024 में पालिका ने 63 लाख रुपये से सभी वार्डों के लिए 35 ई-ठेलिया खरीदी थीं, लेकिन चालक न होने से यह 11 महीने से पालिका के जलकल कार्यालय में खड़ी जंग खा रही हैं। हाल यह है कि विक्रेता एजेंसी की एक साल की गारंटी खत्म होने वाली है, लेकिन एआरटीओ में रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया जा सका है।
रोजाना शहर में 48 टन कूड़ा निकलता है, लेकिन औसतन 30 से 35 टन कूड़े का ही नियमित उठान हो पाता है। इससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि शहर की सफाई के नाम पर पालिका बजट की सफाई करने में जुटा है। पहले तो चालकों की व्यवस्था किए बिना ही ई-ठेलिया खरीदी गईं। चालक न होने से यह सभी जंग खा रही हैं।
विज्ञापन

इसके बाद इसी साल अगस्त में यहां पर 25 लाख रुपये से चार्जिंग स्टेशन बनाया गया, लेकिन अभी तक चार्जिंग स्टेशन भी काम नहीं आया। अब पालिका ने एक और खर्च का जुगाड़ बनाया है। नगर पालिका के वाहनों की मॉनीटरिंग के लिए 100 वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, उसे चलाने के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर, तीन साल के रिचार्ज प्लान सहित वाई-फाई सेटअप व अन्य उपकरणों की खरीद के लिए 15.83 करोड़ रुपये और खर्च करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों के कहना है कि नगर पालिका में बजट खर्च करने में मनानी हो रही है। सभासद अभी ऑन रिकार्ड कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन अगली बोर्ड बैठक में मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की बात कह रहे हैं।
बताया गया था यह उद्देश्य
नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ई-ठेलिया खरीदने के लिए बताया था कि इनके जरिए सफाईकर्मी संकरी गलियों और रास्तों से कूड़ा निकाल कर डंपिंग सेंटर पहुंचाएंगे। वहां से जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कूड़े को शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर, चांदपुर गांव के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र पहुंचाया जाएगा जहां, सुरक्षित तरीके से निस्तारित किया जाएगा।

जिम्मेदारों की बात में विरोधाभास
सभी ई-ठेलिया का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए फाइल एआरटीओ कार्यालय भेजी गई है। जल्द ही पंजीकरण हो जाएगा। जीपीएस ट्रैकर सिस्टम लगाया जाएगा। इसमें पालिका के सभी लोडर, जेसीबी, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी जीपीएस सिस्टम लगाए जाएंगे। ताकि सभी वाहनों की निगरानी हो सके और डीजल आदि में गड़बड़ी को रोका जा सके।- श्वेता मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका
सभी ई-ठेलिया चलाई जा रही हैं। हो सकता है किसी तकनीकी दिक्कत की वजह से दो-चार ठेलिया जलकल कार्यालय में बने शेड में खड़ी हों, सभी का रजिस्ट्रेशन हो गया है, रजिस्ट्रेशन नंबर भी डलवाए जा रहे हैं।-एसके गौतम, ईओ नगर पालिका
ई-ठेलिया चलाने के लिए ठेका एजेंसी के माध्यम से चालकों की भर्ती नही हो सकी है। पालिका के सफाईकर्मी जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस हैं, उन्हीं से चलवाया जा रहा है। सभी ई-ठेलिया में जीपीएस सिस्टम भी लगवाया जाएगा। एआरटीओ में रजिस्ट्रेशन के लिए फाइल भी भेजी है।-विवेक कुमार, जेई नगर पालिका

फोटो नंबर 18-नगर पालिका में खड़ी ऑटो स्वीपिंग मशीन। संवाद

चालक के बिना 54 लाख की ऑटो स्वीपिंग मशीन भी शोपीश
नगर पालिका ने 54 लाख की लागत से डेढ़ साल पहले ऑटो स्वीपिंग मशीन खरीदी थी। नगर पालिका के वाहन चालक इसे नहीं चला पाए। वाहन चालकों को इसका संचालन सिखाने के लिए कंपनी से एक ट्रेनर को भी बुलाया गया था। एक चालक को ट्रेनिंग भी दी गई। लेकिन बाद में वह भी नहीं चला सका। अब यह मशीन केवल नगर पालिका कार्यालय में शोपीस बनी खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed