फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   3.42 crore sought from UPDA for transmission line upgradation

Unnao News: ट्रांसमिशन लाइन उच्चीकरण के लिए यूपीडा से मांगे 3.42 करोड़

Fri, 23 Oct 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
3.42 crore sought from UPDA for transmission line upgradation
उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर सोनिक टोल प्लाजा के पास बारिश से हुए जलभराव की समस्या के समाधान के लिए विद्युत पारेषण के एक्सईएन ने यूपीडा से 3.42 करोड़ रुपये मांगे हैं। यह राशि ट्रांसमिशन लाइन के उच्चीकरण पर खर्च होगी।
विज्ञापन

सितंबर के अंतिम सप्ताह में हुई जोरदार बारिश के कारण सोनिक टोल के पास भारी जलभराव हो गया था। इससे एक्सप्रेसवे की एक लेन को बंद करना पड़ा था। 28 सितंबर को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज सिंह ने मौके का दौरा किया। उन्होंने ट्रांसमिशन लाइन की कम ऊंचाई पर नाराजगी जताई थी। मनोज सिंह ने बताया था कि लाइन की पर्याप्त ऊंचाई न होने से सड़क निर्माण में कमी आई, जिससे जलभराव हो रहा है। उन्होंने लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


विद्युत पारेषण के एक्सईएन बीके पाठक ने लाइन की ऊंचाई तीन से चार मीटर बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने यूपीडा को भेजे पत्र में 3.42 करोड़ रुपये के अनुमानित खर्च की जानकारी दी। जलभराव के स्थायी समाधान के लिए यूपीडा को सड़क को भी तीन से चार मीटर ऊंचा करना होगा। यह तभी संभव होगा जब ट्रांसमिशन लाइन को करीब पांच मीटर ऊंचा किया जाए। एक्सईएन ने बताया कि यूपीडा द्वारा अनुमानित खर्च दिए जाने के बाद ही कार्य शुरू हो पाएगा। इस कार्य का भुगतान यूपीडा को ही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed