{"_id":"5a01f9d14f1c1b6d548bb75a","slug":"32245-children-will-be-vaccinatedpolio-drops-in-your-child-s-cdo-vaccine-crematorium","type":"story","status":"publish","title_hn":"32245 बच्चों को लगाए जाएंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32245 बच्चों को लगाए जाएंगे टीके
unnao
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Polio drops in your child's CDO vaccine crematorium
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। मिशन इंद्रधनुष के तहत मंगलवार को सीडीओ टीके शिबु ने जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जानलेवा बीमारियों से नवजात व बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण जरूरी है। अभिभावक बच्चों को टीके लगवाकर गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। जिले में 7 नवंबर से 17 नवंबर तक 32245 बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला महिला अस्पताल में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीडीओ टीके शिबु ने कई बच्चों को पोलियो ड्राप पिलवाई। उन्होंने अपर व उपचिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण करते रहें। ड्यूलिस्ट के अनुसार सभी बच्चों को प्रतिरक्षित कराएं। प्रत्येक टीकाकरण दिवस कार्यक्रम का फीडबैक भी दें।
सीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 7 से 17 नवंबर तक टीकाकरण सत्र चलाया जाएगा। जिन ब्लाकों की प्रगति ठीक पाई जाएगी वहां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दोषी मानकर कार्रवाई होगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में दो वर्ष तक के 32245 बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम में डॉ एके रावत, डॉ एके गौतम, डॉ मनोज निगम, डॉ तन्मय कक्कड़, डॉ एके त्रिपाठी, नीरज नागर, फुजैर अहमद, मनिंदर सिंह मौजूद रहे।