{"_id":"5c51ef30bdec2211b705f1ec","slug":"31548873520-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के घर जा रहे वृद्ध की डंपर से कुचल कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के घर जा रहे वृद्ध की डंपर से कुचल कर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मोपेड सवार वृद्ध की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। वह शहर के मोहल्ला शिवनगर निवासी अपनी बेटी के यहां जा रहा था। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
घटना सदर कोतवाली के हुसैन नगर चौराहा पर हुई। अचलगंज थानाक्षेत्र के पकरा निवासी रामकिशुन (55) पुत्री टुन्नी बुधवार दोपहर मोपेड से बेटी ज्ञानवती के घर शिवनगर जा रहे थे। लखनऊ की ओर से आ रहे डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ललऊखेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र ने रामकिशुन के परिजनों को घटना की सूचना देकर उन्हें जिला अस्पताल भेजा। वहां में चिकित्सकों ने रामकिशुन को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज जितेंद्र ने बताया कि डंपर चालक मौके से भाग निकला था। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
नाती की शादी की तैयारी कर रहा था
अचलगंज के पकरा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसकी बहन ज्ञानवती शहर के शिवनगर में रहती है। बहन के बेटे की शादी के लिए पिता लड़की देख रहे थे। बुधवार को एक लड़की देखने जाना था। इसके लिए वह घर से निकले थे।
विज्ञापन
- हाईवे पर सदर कोतवाली के हुसैन नगर चौराहा पर हादसा