{"_id":"5be72812bdec22695b77aba3","slug":"31541875730-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की किल्लत से अन्नदाता को मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की किल्लत से अन्नदाता को मिलेगी निजात
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। रबी सीजन में जिले के किसानों को खाद की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। शुक्रवार को इफ्को ने 2300 मीट्रिक टन डीएपी की एक रैक भेजी है। कुछ ही दिनों में केंद्रों पर डीएपी के पहुंचाने का काम शुरू होगा।
वर्तमान समय में रबी फसल की सीजन शुरू हो चुका है। जिन किसानों ने आलू की बुआई कर दी है उन्हें फसल में डालने के लिए डीएपी की जरूरत थी। केंद्रों पर खाद न होने से किसान मायूस थे। इस पर इफ्को के स्थानीय अफसरों ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर डीएपी की एक रैक भेजने का अनुरोध किया था। शुक्रवार को डीएपी की 2300 मीट्रिक टन की नई रैक का आवंटन कर दिया गया। सहायक निबंधक अशोक सिंह ने बताया कि सोनिक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को डीएपी की नई रैक उतारी गई है।
यहां से ट्रकों के माध्यम से खाद केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। तीन से चार दिन में केंद्रों पर बोरियां पहुंच जाएंगी। इसके बाद किसानों को देने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले उन समितियों को डीएपी दी जाएगी जिनकी चेक पहले से जमा है। सहायक निबंधक के मुताबिक, 15 दिन बाद एक और रैक आएगी। एक रैक की कृभको से भी मांग की गई है।
विज्ञापन
- जिले में 2300 एमटी डीएपी की रैक आई
-15 दिन बाद एक और रैक आने का दावा