{"_id":"59dfb2934f1c1bf3538b73c1","slug":"31507832467-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलौली ब्लाक प्रमुख का इस्तीफा मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिलौली ब्लाक प्रमुख का इस्तीफा मंजूर
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिलौली ब्लाक प्रमुख का इस्तीफा मंजूर
उन्नाव। जिला पंचायत अध्यक्ष ने हिलौली ब्लाक प्रमुख का त्यागपत्र मंजूर कर लिया है। गुरुवार को इस्तीफा मंजूर करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं हसनगंज प्रमुख के खिलाफ लाया जाने वाला अविश्वास प्रस्ताव डीएम के न मिलने से गुरुवार को भी टल गया।
पुरवा तहसील के हिलौली ब्लाक में कुल 89 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 60 सदस्यों ने मौजूदा प्रमुख नीरज यादव के खिलाफ अविश्वास का शपथपत्र डीएम को सौंपा था। डीएम ने 14 अक्तूबर को हिलौली क्षेत्र पंचायत कार्यालय में सुबह 11 बजे सभी बीडीसी सदस्यों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक से चार दिन पहले मंगलवार को प्रमुख नीरज यादव अपना इस्तीफा देने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। अध्यक्ष के न मिलने पर वापस लौट गए। बुधवार को वह फिर पंचायत कार्यालय आए। दूसरे दिन भी अध्यक्ष के न मिलने पर उन्होंने कार्यालय में इस्तीफा रिसीव करा दिया था।
गुरुवार को अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं हसनगंज प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला शुक्रवार तक के लिए टल गया। पूर्व विधायक राधेलाल रावत ने बताया कि वह डीएम से समय लेने के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट आए थे। उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। अब शुक्रवार को डीएम से मिलेंगे। इसकेबाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वीकार किया इस्तीफा, आगे की कार्रवाई के लिए शासन को भेजा जाएगा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नए राजनीतिक समीकरणों के कयास तेज
ब्लाक प्रमुख का इस्तीफा मंजूर होने के साथ ही हिलौली में नए राजनीतिक समीकरणों के कयास तेज हो गए हैं। राजनीतिक दिग्गज प्रमुख के इस कदम के पीछे के निहितार्थ निकालने में जुट गए हैं। पंचायतीराज विभाग के जानकारों की मानें तो ब्लाक प्रमुख के इस्तीफे के बाद वित्तीय स्वीकृति के लिए समिति का गठन किए जाने का नियम है। मौजूदा समय में क्षेत्र पंचायत के खाते में लाखों रुपये डंप हैं। इसी कारण इस पैसे के खर्च की स्वीकृति देने के लिए समिति का गठन शासन के आदेश के बाद किया जाएगा।