{"_id":"879e1213b1f5787ea4185623c4079829","slug":"313-people-allocated-housing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"313 लोगों को आवास आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
313 लोगों को आवास आवंटित
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कांशीराम कालोनी में गरीब शहरी आवासीय योजना के तहत 313 लोगों को लाटरी के जरिए आवास आवंटित किए गए। इसमें पारदर्शिता रखने के लिए बच्चों को बुलाकर लाटरी निकलवाई गईं।
विज्ञापन
बुधवार को शहर स्थित निराला प्रेक्षागृह में कांशीराम कालोनी स्थित 313 नवीन कालोनियों को सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी व नगर पालिका ईओ रोली गुप्ता की अगुवाई में लाटरी निकालकर आवंटित किया गया। इसमें जनरल की 61, ओबीसी के लिए 105 व 147 कालोनियां अनुसूचित जाति के लोगों को आवंटित किए गए।
विज्ञापन
सभी आवंटन बच्चों द्वारा लाटरी निकालकर करवाए गए। इसके अलावा 30 लोगों को वेटिंग में रखा गया। जिन्हें इन कालोनियों के लिए आवंटन किए गए लोगों के प्रपत्रों की जांच के बाद किसी प्रकार की कमियां पाए जाने पर कालोनियां आवंटित की जाएंगी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ नगर पालिका के अलावा नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा, यूडीए एई नरेश भाटिया, जेई राजेश तोमर सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन