फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   31 percent for the post of district panchayat member and 65 percent for the post of head.

जिपंस पद के लिए 31 और प्रधान पद पर 65 फीसदी मतदान

Tue, 04 Feb 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
31 percent for the post of district panchayat member and 65 percent for the post of head.
गंजमुरादाबाद के बेहटाकच्छ के पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रिक्त सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। हसनगंज की रिक्त जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए जहां मात्र 31.1 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, प्रधान पद के लिए 66.2 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे मतदान समाप्ति के बाद मतपेटी को सील करके स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। मतगणना 5 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड के ग्राम बेहटाकच्छ में ग्राम प्रधान पद के लिए सोमवार को हुए मतदान में कुल 66.2 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान के बाद दिवंगत प्रधान के पुत्र सुमित यादव उर्फ श्याम सिंह, अजय कुमार यादव, गिरिजाशंकर यादव और रामनरेश यादव का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। स्ट्रांगरूम ब्लॉक कार्यालय के खंड विकास अधिकारी आवास में बनाया गया है। शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। 1750 के सापेक्ष कुल 1152 मत पड़े। सुबह 8 बजे से आरंभ हुआ जो मतदान शाम 5 बजे तक चला। 6 बजे पोलिंग पार्टी मतपेटियां लेकर ब्लॉक पहुंची। निर्वाचन अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी डा. विनोद कुमार गौतम और सहायक निर्वाचन अधिकारी सहायक विकास अधिकारी कृषि राम सिंह ने बताया कि मतदान पूर्णत: शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। मतगणना 5 फरवरी को सुबह 8 बजे से होगी।
विज्ञापन

हसनगंज संवाददाता के अनुसार, मात्र पांच से छह महीने के लिए जिला पंचायत सदस्य उप चुनाव के चलते मतदाताओं में कोई खास उत्सुकता नजर नहीं आई जिससे बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम पांच बजे तक कुल 31.1 प्रतिशत ही मतदान हुआ। हसनगंज जिला पंचायत सदस्य प्रथम सीट से तीन दावेदारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे भाजपा नेता सुरेंद्र रावत, सदस्य रहे स्व. शैलेंद्र रावत की पत्नी मंजू रावत व रामऔतार का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। शाम 5 बजे तक 65 बूथों पर मात्र 31.5 प्रतिशत ही मतदान हो पाया। समय पूरा होने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मत पेटियों को हसनगंज मुख्यालय पर बने स्ट्रांगरूम में रखा गया। बीडीओ रुकमणी वर्मा व एडीओ पंचायत प्रभारी रमाकांत पांडेय मौजूद रहे। कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक एसआई व 4 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। उपजिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed