फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   2667 MT DAP arrived, farmers will get big relief

राहत : 2667 एमटी डीएपी आई, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

Wed, 20 Nov 2024 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
2667 MT DAP arrived, farmers will get big relief
उन्नाव। किसानों के लिए यह राहत की खबर है। इफको ने 2667 एमटी डीएपी की रैक भेजी है। इसे जल्द साधन सहकारी समितियों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


रबी सीजन शुरू हो गया है। किसान गेहूं सहित अन्य फसलों की बुआई में जुट गए हैं। सीजन में डीएपी की मांग ज्यादा है। मांग के सापेक्ष उपलब्धता बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से इस संबंध में बात की। इसके बाद मंगलवार को 2667 एमटी इफको डीएपी की रैक सोनिक रेलवे यार्ड में पहुंच गई। जिला कृषि अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि यह डीएपी संचालित साधन सहकारी समितियों व इफको केंद्रों को आवंटित की जाएगी। जल्द ही समितियों व केंद्रों पर खाद पहुंच जाएगी।

बताया कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। निजी कंपनी पीपीएल की 600 एमटी डीएपी की रैक और मिलने वाली है। इससे खाद की किल्लत नहीं होगी। बताया कि वर्तमान में यूरिया 39618 एमटी, डीएपी 16234 एमटी और एनपीके 10458 एमटी की उपलब्धता कराई जा चुकी है। इसमें 9004 एमटी यूरिया, 9645 एमटी डीएपी और 6535 एमटी एनपीके का वितरण कराया जा चुका है। किसानों से अपील की है कि जोतबही के अनुसार, अपने आधार कार्ड पर पीओएस मशीन के माध्यम से ही खाद खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed