फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   200 illegal construction collapse

ध्वस्त किया गया अतिक्रमण, सफाई कर्मियों से धक्कामुक्की

Tue, 31 May 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
200 illegal construction collapse
उन्नाव। नगर पंचायत गंजमुरादाबाद में अतिक्रमण हटाने के दौरान होटल संचालक ने कर्मियों के साथ धक्कमुक्की की। सफाई नायक की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में होटल संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र के आसपास 200 कब्जे ढहा दिए गए।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण दो माह पूर्व कराया गया था। नाली पर एक होटल संचालित हो रहा है। सोमवार को नगर पंचायत की टीम नाली की सफाई करने तथा अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची। इसी बात को लेकर कर्मियों और होटल संचालक के बीच धक्कामुक्की होने लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने वीरेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। बाद में सफाई नायक विवेक कुमार की ओर से तहरीर दी गई। अधिशासी अधिकारी दीपक शर्मा ने अतिक्रमण हटवाकर नाली की सफाई कराई गई। नगर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइड एक और साइड दो में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा, एसआईडीसी एई नागेंद्र कुमार व दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक के गेस्ट हाउस की दीवार गिराई
बांगरमऊ। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद की टीम ने लखनऊ मार्ग पर अतिक्रमण हटाया। पूर्व विधायक बदलू खां के गेस्ट हाउस के बाहर अवैध रूप से बनी दीवार ढहा दी गई। (संवाद)

चबूतरों पर चला बुलडोजर
सफीपुर। ईओ अनुपम सिंह के नेतृत्व में टीम नानाराव पेशवा मार्ग पहुंची। मोटेश्वर मंदिर से लेकर बाया तालाब के बीच घरों और दुकानों के बाहर चबूतरों पर बुलडोजर चला दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed