फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   2 died with fever and heat strok

बुखार व हीट स्ट्रोक से दो की मौत

Wed, 01 Jun 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
2 died with fever and heat strok
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार व हीट स्ट्रोक से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। वहीं डायरिया पीड़ित छह मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव टीकाखेड़ा निवासी सोहनलाल (60) को बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। सोमवार देर शाम उनकी मौत हो गई। वहीं शुक्लागंज के गांव लालपुर निवासी लल्लू (75) खेत गए थे। तेज धूप में वह अचेत होकर गिर गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं डायरिया पीड़ित तालिब सराय की साधना (22), सिविललाइन के हर्ष मिश्रा (41), बुद्धिनगर के राजू (70), हजारी टोला की अनुभया (5) पुत्री अब्दुल, एबीनगर की साबिया बानो (25) आलम व आदर्श नगर की जया (29) को उल्टी दस्त होने पर भर्ती कराया गया है।
आज से शुरू होगा मलेरिया रोधी माह
उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग बुधवार से मलेरिया रोधी माह मनाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी रमेशचंद्र यादव ने बताया कि 30 जून तक चलने वाले अभियान में मलेरिया से बचाव एवं नियंत्रण के लिए जन समुदाय की सहभागिता ली जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ग्राम प्रधान, समाजसेवी व एनजीओ के माध्यम से गतिविधियां होंगी। दूर होगी मलेरिया की बीमारी, जब होगी सभी की भागीदारी, जन जन का है ये नारा, मलेरिया मुक्त हो गांव हमारा जैसे नारे लगाए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान की प्रगति सही न मिलने पर डीएम नाराज
उन्नाव। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें पल्स पोलियो अभियान में लापरवाही देखकर डीएम रवींद्र कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने नोडल अधिकारियों व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लक्ष्य के सापेक्ष गुणात्मक उपलब्धि सुनिश्चित करें। प्रगति खराब मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ को निर्देश दिए कि सही काम न करने वाली एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करें। प्रगति खराब मिलने पर सेवा समाप्त कर दी जाए। पल्स पोलियो अभियान की प्रगति सही न मिलने पर सीएमओ व एसीएमओ निर्देश दिए कि अस्पतालों का निरीक्षण करें। अधिक से अधिक टीकाकरण होना चाहिए। अस्पताल में सफाई के साथ मरीजों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान सीडीओ दिव्यांशु पटेल, एसीएमओ डॉ. आरके गौतम, डॉ. नरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. पवन कुमार, डॉ. अंजू दुबे उपस्थित रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed