फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   2 died in accident

सड़क हादसों में सब्जी विक्रेता व नेपाल देश के श्रमिक की मौत

Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
2 died in accident
नवाबगंज/बांगरमऊ। सोहरामऊ व लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसों में सब्जी विक्रेता व श्रमिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव कैथनखेड़ा के मजरे भैसौरा गांव निवासी शीतला प्रसाद (42) सब्जी व्यापारी था। गुरुवार सुबह वह सब्जी बेचने लखनऊ गया था। देर रात करीब 11 बजे वह बस से लौट रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आशाखेड़ा गांव के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सब्जी विक्रेता की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत से मां राजेश्वरी, पत्नी माधुरी व पांच बच्चे बेहाल हैं।

नेपाल के जिला बदरिया थाना लक्ष्मणा के गांव रुपई डीहा गांव निवासी संतोष (28) बड़े भाई रामअवतार के साथ गुजरात की पाइप फैक्टरी में काम करता था। गुरुवार सुबह वह बस से लखनऊ जा रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रात करीब 11 बजे बांगरमऊ के पास बस रुकने पर दोनों भाई चाय पीने के लिए उतर गए। इसी दौरान वाहन ने संतोष को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed