फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   2,381 answer sheets were checked on the first day

पहले दिन 2,381 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं

Sun, 24 Apr 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
2,381 answer sheets were checked on the first day
उन्नाव। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का शनिवार से मूल्यांकन शुरू हो गया। पहले दिन दो केंद्रों पर 2,381 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं गईं। जबकि अटल बिहारी इंटर कॉलेज में तैयारियां पूरी न होने से एक भी कॉपी चेक नहीं हो पाई। पहले दिन माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक ने दो मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षकों की उपस्थिति जांचने के साथ अन्य व्यवस्थाएं देखीं। जिले में तीन मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर की 3,11,272 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है।
विज्ञापन

हाईस्कू ल की 1,77,710 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शहर में जीआईसी व अटल बिहारी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जीआईसी में पहले दिन कुल 426 परीक्षकों में 310 परीक्षक उपस्थित हुए। उन्होंने 94,670 उत्तर पुस्तिकाओं में 1093 जांचीं। जबकि अटल बिहारी में तैयारियां पूरी न होने से एक भी कॉपी चेक नहीं हो सकी। यहां 83,040 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अजब सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी कराने में समय लग गया। आवंटित 330 परीक्षकों में 210 परीक्षक भी उपस्थित हुए थे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 1,33,562 उत्तर पुस्तिकाएं चेक होनी हैं। यहां 495 परीक्षक तैनात किए गए हैं। पहले दिन 186 परीक्षक ही उपस्थित हुए और 1288 कॉपियाें का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी व जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुरेंद्र तिवारी ने परीक्षक कम देख निर्देश दिए कि परीक्षक ऑनलाइन उपस्थित दर्ज कराएं। मूल्यांकन केंद्र पर देरी से आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed