{"_id":"5bf700febdec2241585f2e6f","slug":"191542914302-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अप्रवासी भारतीय की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में अप्रवासी भारतीय की मौत, साथी घायल
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/अचलगंज। मुंडन कार्यक्रम से लौटते समय बाइक फिसलने से एक अप्रवासी भारतीय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रुप से घायल हो गया।
अचलगंज कस्बा निवासी राजे विमल (38) पुत्र प्रेमशंकर कुवैत में नौकरी करता था। इसी साल फरवरी माह में भाई की शादी में आया था। इसके बाद वह गांव में ही रुक गया। बुधवार को ही विदेश से लौटे दोस्त उमेश पुत्र शारदा विमल निवासी कस्बा अचलगंज के साथ रात में बाइक से शहर के लोकनगर में अपने दोस्त के घर मुंडन संस्कार समारोह में शामिल होने गया था।
रात 11 बजे के करीब घर लौटते समय उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर एक लॉन के पास बाइक अचानक फिसल गई। जिससे दोनों बाइक से नीचे गिर गए। वहां से गुजर रहे पीआरडी जवान ने सड़क पर पड़ा देखा तो एंबुलेंस को सूचना देकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने राजे को मृत घोषित कर दिया। वहीं उमेश को चोटें आईं। राजे की मौत की सूचना जैसे ही पत्नी ज्योति को हुई तो वह बदहवास हो गई। मृतक की दो बेटियां रिद्धि (6) व परी (4) हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
- मुंडन कार्यक्रम से लौटते समय बाइक फिसलने से हुआ हादसा