{"_id":"5bf70106bdec2241754a23b0","slug":"181542914310-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग सस्ती दर पर देगा एलईडी, ट्यूबलाइट व पंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग सस्ती दर पर देगा एलईडी, ट्यूबलाइट व पंखे
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बिजली की खपत कम करने के लिए केंद्र सरकार एलईडी के उत्पादों को बढ़ावा दे रही है। डाक विभाग के माध्यम से एलईडी बल्ब की बिक्री के बाद अब एलईडी ट्यूबलाइट और पंखे भी बेचे जाएंगे। इसके लिए उर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड(ईईएसएल) ने डाक विभाग से करार किया है। यह उपकरण बीईई 5 स्टार(बिजली की कम खपत करने वाले) है। पोस्टमास्टर ने बताया कि पंखे व ट्यूबलाइट जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां से मिलने वाले उत्पाद बाजार से 20 प्रतिशत तक सस्ते होंगे।
सरकार बिजली उपकरणों को मुख्य डाकघर के साथ ही ग्रामीण स्तर पर खुले उप व शाखा डाकघरों से भी बिक्री कराने की तैयारी में है। अभी सिर्फ मुख्य डाकघर में एलईडी बल्ब ही उपलब्ध हैं। इस बल्ब की बाजार में कीमत 110 रुपये है जबकि डाकघर से 70 रुपये में बिक्री की जा रही है। आने वाले दिनों में एलईडी ट्यूब व सीलिंग व टेबल पंखे भी उपलब्ध हो जाएंगे। एलईडी ट्यूब लाइट की बाजार में कीमत 300 रुपये जो यहां 220 रुपये में और बाजार में 1200 रुपये में बिकने वाला पंखा यहां 1110 रुपये में मिलेगा। साथ ही तीन साल की वारंटी भी होगी।
पोस्टमास्टर एसके सिंह ने बताया कि एलईडी बल्ब की बिक्री अभी की जा रही है। औसतन 10-12 लोग रोज लेने आते हैं। इसके बाद अब एलईडी ट्यूब व पंखों की बिक्री कराई जानी है। यह सभी उत्पाद मुख्य डाकघर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों में जल्द ही उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
- मुख्य डाकघर में अभी सिर्फ एलईडी बल्ब, जल्द उपलब्ध होंगे पंखे व ट्यूबलाइट
- ग्रामीण स्तर पर खुले उप व शाखा डाकघरों से भी बिक्री कराने की तैयारी