{"_id":"59de63e04f1c1b6f548b6f09","slug":"181507746784-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल
उन्नाव। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के गांव मुशीराबाद के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चली गई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी लाई। यहां डॉक्टर ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
आसीवन थानाक्षेत्र के कुरसठ ग्रामीण के मजरे नादिरखेड़ा निवासी सुनील कुमार (25) पुत्र जीतबहादुर लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता था। दीवाली के त्योहार के लिए वह घर आ रहा था। रोडवेज से सफीपुर में उतरने के बाद उसने घर पर फोन कर बाइक लाने की बात कही। सुनील के चाचा मस्तराम (26) पुत्र धर्मप्रसाद बाइक लेकर सफीपुर पहुंचे। चाचा-भतीजे बाइक से घर आ रहे थे।
लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुशीराबाद गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चली गई। खंती में पानी भरा होने से दोनों काफी देर तक उसी में पड़े रहे। राहगीरों ने दोनों को पड़ा देखकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को आसीवन स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। यहां डॉक्टर ने सुनील को मृतक घोषित कर दिया। मस्तराम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर चले गए।
विज्ञापन
- तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे का कारण, मृतक सुनील लुधियाना में करता था नौकरी, बुधवार को आ रहा था गांव
अमर उजाला ब्यूरो