फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   हैंडपंप में कथित घोटाले पर कार्यदायी संस्था को नोटिस

हैंडपंप में कथित घोटाले पर कार्यदायी संस्था को नोटिस

Fri, 06 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
हैंडपंप में कथित घोटाले पर कार्यदायी संस्था को नोटिस
हैंडपंप में कथित घोटाले पर कार्यदायी संस्था को नोटिस
विज्ञापन


उन्नाव। सांसद निधि से वर्ष 2015 में लगाए जाने वाले 375 इंडिया मार्का हैंडपंप में से 20 में मिले गबन पर पीडी ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया है।



सांसद हरिसाक्षी महाराज ने वर्ष 2015 में तत्कालीन पीडी डीआरडीए रामकृपाल चौधरी को हैंडपंप लगवाने का प्रस्ताव दिया था। कानपुर की उप्र लघु उद्योग निगम लिमिटेड (यूपीएसआईसी) को कार्यदायी संस्था बनाया गया था। जब हैंडपंप लग गए तो पीडी ने सत्यापन कराया। इस दौरान पीडी को 20 हैंडपंप संस्था के न लगाए जाने और संबंधित धन का गबन किए जाने की जानकारी हुई। 195 हैंडपंपों में 51 में गड़बड़झाला मिला।
विज्ञापन



इन हैंडपंपों के चारों ओर प्लेटफ ार्म ही नहीं बनवाए गए। शिकायतकर्ता सिकंदरपुर करन ब्लाक के पीपरखेड़ा निवासी शिवलाल ने मामले की शिकायत डीएम से की। डीएम अदिति सिंह ने पीडी अनिल कुमार पांडेय से रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीडी ने बताया कि 3 अक्तूबर को संस्था को नोटिस भेजते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


- वर्ष 2015 में सांसद निधि से लगने वाले हैंडपंपों का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed