फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   18 schools without recognition fir managers

बिना मान्यता 18 विद्यालयों के प्रबंधकों पर मुकदमा

Sat, 24 Jan 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 24 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
18 schools without recognition fir managers
पुरवा। शासन के निर्देशों के बाद शुक्रवार को क्षेत्र के 18 बिना मान्यता विद्यालयों के प्रबंधकों के खिलाफ बीईओ ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इस स्कूलों के प्रबंधकों को पहले नोटिस भेजा गया था, लेकिन उसके बाद भी सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

 
क्षेत्र में संचालित मां गायत्री पब्लिक स्कूल भूपतिपुर, ज्ञान शिक्षा निकेतन पुरवा, शशी पब्लिक स्कूल दली गढ़ी, अश्वनी पब्लिक स्कूल चमियानी, सरस्वती विद्या मंदिर चमियानी, गुरुकुल बाल विद्या मंदिर चमियानी, पतंजलि शिक्षण संस्थान भूलेमऊ, महर्षि दयानंद विद्या मंदिर महरामऊ, भीमराव अंबेडकर विद्यालय रम्मा खेड़ा, शिवरानी श्रीपाल सिंह स्मारक बाल विद्या मंदिर मुरैता नवीन, सीएच मेमोरियल पब्लिक स्कूल दरेहटा, राम प्रसाद विद्या मंदिर उच्च प्राथ्ािमक विद्यालय पुरवा, श्री दिंगबर स्वामी जी महाराज शिक्षा निकेतन मिर्जापुर सुम्हारी, श्री दुर्गा मेमोरियल पब्लिक स्कूल अटवा, राज शिक्षा निकेतन सेमरीमऊ, एसएचबी विद्या मंदिर लंगरपुर चौराहा, डॉ. भीमराव अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय निद्धाखेड़ा के प्रबंधकों के विरुद्ध बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी ने बिना मान्यता के विद्यालय संचालित करने तथा नोटिस दिए जाने के बाद भी विद्यालय न बंद करने और बच्चों को पास के सरकारी विद्यालय में प्रवेश न दिलाने का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन


शासन ने जुलाई में डीएम को आदेश दिए थे कि जिले में जो भी बिना मान्यता विद्यालय संचालित हैं उनके प्रबंधकों को नोटिस देकर विद्यालय बंद कराए जाएं साथ ही वहां पढ़ रहे बच्चों को पास के किसी नजदीक परिषदीय विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ ने इन विद्यालयों के प्रबंधकों को तीन बार नोटिस भेजी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हिलौली विकासखंड में लगभग दो दर्जन विद्यालय ऐसे हैं जो बिना मान्यता के संचालित हैं। यहां भी बीईओ मनोज पटेल ने मौरावां थाने में सूची सौंप दी है, लेकिन अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो पाया है।

क्या बोले जिम्मेदार
1- बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिन 18 विद्यालयों के प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है उनके पहले तीन बार नोटिस भेजी गई लेकिन कोई अमल न होने पर यह कार्रवाई कराई गई है।


2- कोतवाली प्रभारी सुरेशचंद्र ओमहरे ने बताया कि बीईओ की तहरीर पर बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के प्रबंधकों पर मुकदमा पंजीकृत हो गया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed