फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   लोकवाणी केंद्रों से कीजिए ऊर्जा और श्रम विभाग की योजनाओं का आवेदन

लोकवाणी केंद्रों से कीजिए ऊर्जा और श्रम विभाग की योजनाओं का आवेदन

Sun, 17 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
लोकवाणी केंद्रों से कीजिए ऊर्जा और श्रम विभाग की योजनाओं का आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। अब लोगों को बिजली और श्रम विभाग की कई योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभागीय दफ्तरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शासन ने लोकवाणी केंद्रों से योजनाओं का आवेदन करने की सहूलियत दे दी है। घर बैठे भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


प्रदेश सरकार ने ऊर्जा विभाग की चाक सेवाओं को आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग द्वारा संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में शामिल करने का निर्णय लिया है। अब लोग बिजली कनेक्शन में पूर्व में दर्ज नाम को बदलवाने, कनेक्शन की कैटेगरी चेेंज कराने, लोड बढ़वाने और विद्युत दुर्घटनाओं के मुआवजे के लिए जनसेवा केंद्रों/लोकवाणी केंद्रों/जनसुविधा केंद्रों और ई-सुविधा केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकता है। इसके लिए लोकवाणी केंद्र संचालक प्रति आवेदन के लिए 20 रुपये चार्ज कर सकता है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। इसके अलावा श्रम विभाग में रजिस्टर्ड श्रमिक विभागीय वेबसाइट पर लोकवाणी केंद्रों से आनलाइन आवेदन (पंजीकरण) कर योजनाओं का लाभ हासिल कर सकेंगे। श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ केवल पंजीकृत श्रमिकों को ही मिलेगा। आनलाइन आवेदन के लिए आधारकार्ड, बैंक पासबुक एवं पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मात्र बीस रुपये के पंजीकरण पर निर्माण श्रमिकों को लाखों रुपये के लाभ वाली योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार की संचालित 17 लाभकारी योजनाओं में कामगार, मृत्यु एवं विकलांगता, पेंशन, बीमारी सहायता योजना, आवास सहायता योजना प्रमुख हैं। श्रम विभाग ने पंजीकृत श्रमिकों के लिए पिटारा खोल दिया है। उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए प्रदेश सरकार ने 17 योजनाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed