{"_id":"66143abf464ecbc8800feb34","slug":"16-admitted-with-diarrhea-including-brother-and-sister-in-district-hospital-unnao-news-c-221-1-uno1004-112699-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जिला अस्पताल में भाई- बहन सहित डायरिया के 16 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जिला अस्पताल में भाई- बहन सहित डायरिया के 16 भर्ती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को डायरिया पीड़ित भाई-बहन सहित 16 मरीजों को भर्ती किया। भर्ती मरीजाें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। वहीं डेंगू की संभावना पर बुखार मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
शेखपुर मानस विहार काॅलोनी के शिवशंकर की आठ साल की बेटी अविका और सात साल के बेटे मानविक सोमवार को पेट दर्द और दस्त की समस्या हुई। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
एबी नगर के आशीष सिंह के चार साल के बेटे अविराम सिंह को भी दोपहर में दस्त आने लगे। परिजनों ने उसे भी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि मोहल्ले में कीटनाशक छिड़काव आदि नहीं कराया जा रहा है। मन्नाखेड़ा मोनू की छह साल की बेटी प्रजा को भी बुखार और पेट दर्द होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्हें भी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को इमरजेंसी वार्ड में बुखार और डायरिया के कुल 16 मरीजों को भर्ती किया। डेंगू की संभावना पर बुखार मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉ. ब्रज कुमार ने बताया कि गर्मी की वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अब सभी की हालत सामान्य है।
--
ओपीडी में भी रहीं संक्रामक रोगियों की भीड़
उन्नाव। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को अपने निर्धारित समय आठ बजे से शुरू हुई। सुबह से मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। पर्चा काउंटर पर कई घंटे तक लंबी कतार लगी रही। इसके बाद ओपीडी में भी मरीजाें को कई घंटे लाइन में लगकर डॉक्टर को दिखाने का इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश के कक्ष में उन्होंने 278 मरीजों को देखा और उन्हें दवा और रोगों से बचाव की सलाह दी। वहीं पैथोलॉजी में सैंपल देने की भीड़ रही।