{"_id":"5c8aa3b3bdec2213ff32b704","slug":"151552589747-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में आग से जली महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में आग से जली महिला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा। भवलिया में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। पड़ोसियों की मदद से परिजन उसे लखनऊ लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।
असोहा थाना क्षेत्र के भवलिया निवासी प्रीती (30) पत्नी धर्मेंद्र मौर्य गुरुवार को घर में अकेली थी। परिवार के लोग पड़ोस में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सुबह करीब 10:30 बजे घर से अचानक धुआं उठता देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। छत पर चढ़े तो प्रीती आंगन में आग की लपटों से घिरी दिखी। शोरगुल सुनकर परिजन पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से घर के अंदर कूद कर आग बुझाई और प्रीती को कालूखेड़ा स्थित एक नर्सिंगहोम लेकर गए।
वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत गंभीर देख लखनऊ रेफ र कर दिया। परिजन लखनऊ लेकर गए, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया की आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। गैस का चूल्हा जलने से उसी से आग पकड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रीती अपने पीछे दो बेटियां परी (4) व पीहू (2) छोड़ गई है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि अभी किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-घटना के समय घर में अकेली थी महिला