{"_id":"59e79d644f1c1bd9538b8260","slug":"151508351332-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद में बीतेगी दीवाली, बाद में घोषित होंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद में बीतेगी दीवाली, बाद में घोषित होंगे प्रत्याशी
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के बाद घोषित होंगे प्रत्याशी
उन्नाव। निकाय चुनाव के लिए आरक्षण तय होने के बाद जिले की तीन नगर पालिका और पंद्रह नगर पंचायतों के लिए अध्यक्ष और सभासद के टिकट को लेकर सभी दलों में हलचल तेज है। चहेतों को टिकट दिलाने के लिए पार्टी के भीतर ही नेताओं में पालेबंदी शुरू हो गई है। हालांकि सभी दलों ने प्रत्याशियों की घोषणा दीपावली तक टाल दी है। नेताओं का कहना है कि तमाम लोग उम्मीद लगाए हैं, प्रत्याशी का नाम तय होने के बाद तमाम लोगों में निराशा होगी। उनका त्योहार खराब न हो, इससे लिस्ट फाइनल करने की प्रक्रिया कुछ दिन के लिए टाल दी है।
भाजपा: तीन नगर पालिकाओं के लिए 26 दावेदार
भाजपा में अब तक 26 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इनमें नेताओं की पत्नी, रिश्तेदार और संगठन में रहकर पार्टी के लिए काम करने वाली महिलाएं हैं। जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने बताया कि सभासद के टिकट दीपावली बाद तय हो जाएंगे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की लिस्ट अधिसूचना जारी होने के बाद सार्वजनिक की जाएगी।
सपा: 22 को जारी हो सकती लिस्ट
सपा में भी टिकट के दावेदारों की लंबी लिस्ट है। सपा में नगर पालिका गंगाघाट से 9, उन्नाव से 19 और बांगरमऊ से 8 लोगों ने आवेदन किया है। जिला महासचिव राजेश यादव ने बताया कि पार्टी जिला इकाई की बैठक 22 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इसमें पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। उनकी मौजूदगी में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। फिलहाल हर निकाय क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त तीन-तीन नाम प्रदेश संगठन को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
बसपा: दमदार दावेदार पर चल रहा मंथन
पहली बार सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ने जा रही बसपा में दूसरे दलों की अपेक्षा टिकट मांगने वालों की संख्या कम है। नगर पालिका उन्नाव से 4, गंगाघाट से 5 और बांगरमऊ से 2 दावेदारों ने आवेदन किया है। बांगरमऊ में बसपा मुस्लिम कार्ड खेलने की तैयारी में दिख रही है। बसपा ने भी दीपावली के बाद ही प्रत्याशी घोषित करने की योजना बनाई है। जिलाध्यक्ष रामविलास गौतम ने बताया कि उनकी पार्टी पूरी दमदारी से निकाय चुनाव लड़ेगी। आवेदकों के नाम प्रदेश संगठन को भेजे गए हैं। पार्टी 22 अक्टूबर के बाद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी।
कांग्रेस: 25 को घोषित हो सकते प्रत्याशी
कांग्रेस में भी निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर है। यहां आवेदकों की भीड़ कम नजर आ रही है। यहां नगर पालिका उन्नाव अध्यक्ष पद के लिए अब तक 6, गंगाघाट और बांगरमऊ से 4-4 आवेदन आए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. एसएन यादव ने बताया कि नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद पद के लिए टिकट मांगने वालों के नाम की लिस्ट प्रदेश कमेटी को भेजी जा रही है। 25 तारीख को प्रदेश कमेटी प्रत्याशी घोषित कर सकती है। पार्टी पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी।
- सभी दलों में दावेदारों की भरमार, संगठन ने तय किए अधिकांश नाम ,भाजपा ने दीवाली तक टाली प्रत्याशियों की घोषणा, सपा जिला इकाई की बैठक 22 को, पर्यवेक्षक तय करेंगे नाम, बसपा और कांग्रेस को जिताऊ प्रत्याशी की तलाश, आवेदकों पर हो रहा मंथन
अमर उजाला ब्यूरो