{"_id":"59da62454f1c1bee688b4c3b","slug":"151507484229-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिया रोशनी में होगा राज्यस्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधिया रोशनी में होगा राज्यस्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूधिया रोशनी में होगा राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट
उन्नाव। डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन 13 अक्टूबर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के सभी मैच दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे। वहीं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष महिला फुटबाल मैच का भी आयोजन किया जाएगा।
डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन उप्र फुटबाल संघ के संयोजन में हो रहा है। इसमें वाराणसी, रायबरेली, मिर्जापुर, फैजाबाद, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, आगरा, इलाहाबाद, मऊ, लखनऊ और उन्नाव की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक किया जाएगा।
15 अक्टूबर को कानपुर व उन्नाव की महिला खिलाड़ियों के बीच मैच होगा। सभी मैच दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे। इसके लिए स्टेडियम में फ्लड लाइट के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। विजयी व रनर अप टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को गोल्डन बूट पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
- डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन की पहल पर होंगे मैच, 13 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
अमर उजाला ब्यूरो