{"_id":"5bf84b60bdec2241aa7f22a3","slug":"141542998880-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपट्टे में लगी आग से झुलसी छात्रा, कानपुर ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपट्टे में लगी आग से झुलसी छात्रा, कानपुर ले जाते समय मौत
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के गांव समासपुर मजरा खानपुर खरौली में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय दुपट्टे में आग लगने से छात्रा झुलस गई। परिजनों उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां से जाते समय रास्ते में छात्रा ने दम तोड़ दिया।
समासपुर निवासी गोविंद की 14 वर्षीय पुत्री वंदना राजेपुर स्थित एक विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा थी। गोविंद जम्मू में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर मां नीलम थी। मां ने बताया कि चाय बनाते समय अचानक आग ने दुपट्टे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय वह घर के बाहर थी। बेटी की चीख सुनकर वह अंदर गई और आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक पुत्री काफी जल गई थी। कानपुर ले जाते समय रास्ते में बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वंदना की एक बड़ा भाई कोमल सिंह व बहन अंजलि है।
-गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय अचानक दुपट्टे में लग गई थी आग
-फतेहपुर चौरासी की ग्राम समासपुर मजरा खानपुर खरौली का मामला