फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   14 years rigorous imprisonment to father who raped daughters

Unnao News: बेटियों से दुष्कर्म करने वाले पिता को 14 साल का सश्रम कारावास

Fri, 01 Aug 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 01 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
14 years rigorous imprisonment to father who raped daughters
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पिता पर बेटियों से दुष्कर्म का दोष साबित होने पर न्यायाधीश ने 14 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 68 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने पति दिनेश पर बेटियों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसकी दो बेटियां हैं, जिसमें एक नाबालिग है। जनवरी 2021 में उसके पति ने बड़ी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए लखनऊ के चारबाग में कमरा किराए पर लिया था। इस दौरान उसने बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी घर लौटी तब पिता कुकृत्य की जानकारी दी। कुछ दिन बाद नाबालिग बेटी ने बताया कि उसके नौकरी पर जाने के बाद पिता ने उसके साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की। बताया कि विरोध करने पर मारपीट की।
विज्ञापन

एक सितंबर 2021 की सुबह करीब चार बजे पति दिनेश बुरी नीयत से नाबालिग बेटी का हाथ पकड़कर नीचे ले जाने लगा। बेटी ने विरोध किया तो उसे पीटा। तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। दो सितंबर 2021 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया था। मुकदमे के विवेचक तत्कालीन एसआई राजीव कुमार ने 16 सितंबर 2021 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज 13 की न्यायालय में चल रही थी। गुरुवार को सुनवाई पूरी हुई और दोष साबित होने पर न्यायाधीश रवि प्रकाश साहू ने दिनेश को 14 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
महिला से मारपीट करने के दोषी को एक साल की सजा

उन्नाव। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गोमापुर चौपई निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर बताया था कि 19 जुलाई 2004 को गांव के रहने वाले विजय, अपने पिता राधेश्याम के साथ उसके दरवाजे पर पौधे लगा रहा था। घर के सामने पौधे लगाने से मना किया तो गालीगलौज व मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विजय उर्फ बब्लू के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमे के विवेचक तत्कालीन सीओ राम विलास ने न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। गुरुवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई के दौरान न्यायाधीश कविता मिश्रा ने दलील व साक्ष्य के आधार पर दोषी को एक साल के कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed