फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   136 home guards out of duty will again serve

ड्यूटी से बाहर हुए 136 होमगार्ड फिर देंगे सेवाएं

Sun, 23 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
136 home guards out of duty will again serve
उन्नाव। दैनिक भत्ते के बजट जारी होते ही शासन के आदेश पर ड्यूटी से बाहर किए गए 136 होमगार्ड को वापस बुला लिया गया है। नए आदेश तक यह होमगार्ड पुलिस महकमे के साथ काम करेंगे। यही नहीं अन्य सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे अन्य 96 होमगार्ड को भी जल्द वापस बुलाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

सिपाहियों के बराबर होमगार्ड को भत्ता देने के आदेश के बाद प्रदेश में होमगार्डों की छंटनी कर दी गई थी। इस कारण जिले के 232 होमगार्ड को निकालने की सूची तैयार हुई थी। जिसमें 136 होमगार्ड को बाहर कर दिया गया। नए आदेश के तहत इन सभी को बुलाकर पुलिस महकमे के साथ जोड़ा जा रहा है। लगभग पांच माह तक ड्यूटी से दूर रहे होमगार्डों को वापस बुलाया जा रहा है। असल में होमगार्डों को दैनिक भत्ता समय से मिल सके इसके लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। जिसके तहत सबसे पहले पुलिस महकमे में सेवाएं देने वाले 136 होमगार्ड को वापस बुलाया गया है। होमगार्ड कमांडेंट मनोज ने बताया कि शासन के आदेश पर 136 होमगार्ड का ड्यूटी चार्ट जारी किया जा चुका है। कमिश्नर का आदेश आने के बाद 96 अन्य को भी वापस ड्यूटी के लिए बुला लिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से जारी में ड्यूटी से बाहर किए गए होमगार्डों से 31 मार्च तक सेवाएं लेने के आदेश दिए गए हैं। जिसके तहत सभी होमगार्ड का ड्यूटी चार्ट अभी सिर्फ 31 मार्च तक बनाया गया है। ड्यूटी में विस्तार का नया आदेश आने के बाद आगे सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह पूर्व होमगार्डों का दैनिक भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर सात सौ रुपये करने का आदेश जारी हुआ था। इस आदेश के बाद प्रदेश में 41 हजार होमगार्डों की ड्यूटी कम कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed