फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सात दिन बाद बोर्ड परीक्षा, कक्ष निरीक्षकों की सूची तैयार नहीं

सात दिन बाद बोर्ड परीक्षा, कक्ष निरीक्षकों की सूची तैयार नहीं

Thu, 31 Jan 2019 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सात दिन बाद बोर्ड परीक्षा, कक्ष निरीक्षकों की सूची तैयार नहीं
उन्नाव। कॉलेज प्रबंधकों की ओर से शिक्षकों का ब्यौरा उपलब्ध न कराए जाने से कक्ष निरीक्षकों की सूची तैयार नहीं हो पा रही है। डीआईओएस ने जिले के 26 स्कूलों को तीन दिन पहले नोटिस जारी की थी। उसके बाद भी अभी तक बीस स्कूल ऐसे हैं जो ब्यौरा उपलब्ध नहीं करा पाए हैं।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले के 117 परीक्षा केंद्रों के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जानी है। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय में करीब एक सप्ताह से काम चल रहा है। डीआईओएस की नोटिस पर मात्र छह स्कूलों के प्रबंधकों ने ही शिक्षकों की सूची कार्यालय में उपलब्ध कराई है। परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर, सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर की व्यवस्था कराई जा चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी कक्ष निरीक्षकों को बनाने में ही देरी हो रही है।
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षक बनने के बाद उनके आईकार्ड तैयार कराए जाएंगे। उसके बाद उन्हें ड्यूटी पर भेजा जाएगा। प्रभारी डीआईओएस परमात्माशरण ने बताया कि गुरुवार तक सूची की प्रतीक्षा की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डीआईओएस की नोटिस के बाद भी 20 स्कूलों ने नहीं भेजा शिक्षकों का डाटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed