{"_id":"59de63e54f1c1b68678b53aa","slug":"131507746789-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक को जारी की गई अवैध कब्जे की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक को जारी की गई अवैध कब्जे की नोटिस
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक को जारी किया कब्जे का नोटिस
उन्नाव। राजस्व निरीक्षक की ओर से कब्जों को लेकर जारी किए गए नोटिसाें में मृतक का भी नाम शामिल किया गया है। तहसील अधिकारियों तक को इसकी जानकारी नहीं है।
तहसील बीघापुर में तैनात राजस्व निरीक्षक उमेशचंद्र पांडेय ने क्षेत्र के ग्राम ताजकपुर में 42 लोगों के खिलाफ कब्जेदारी का नोटिस जारी किया था। इसमें गोकरन पुत्र चंद्रिका निवासी ताजपुर का भी नाम भी सम्मिलित है। गोकरन की मौत हो चुकी है। नोटिस में राजस्व निरीक्षक के हस्ताक्षर हैं। मोहर भी लगी है। मृतक के भाई गणेश को भी कब्जेदारी का नोटिस भेजा गया है।
नोटिस को लेकर गणेश मंगलवार को अधिवक्ता कृष्णपाल सिंह चौहान के साथ तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। यहां पता चला कि इस कोर्ट से इस तरह का नोटिस जारी नहीं किया गया। इस संबंध में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि इस तरह के नोटिस लेखपाल आरसी प्रपत्र-19 में भरकर रिपोर्ट न्यायालय में दर्ज कराते हैं। इसके बाद आरसी-20 फ ार्म पर नोटिस जारी कर न्यायालय से भेजा जाता है। तहसीलदार ने बताया कि इस तरह का नोटिस कार्यालय से नहीं भेजा गया। राजस्व निरीक्षक ने नोटिस भेजा है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि इस तरह का नोटिस भेजना सरासर गलत है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
कब्जा करने वालों का हुआ चिन्हांकन
भगवंतनगर। ग्राम समाज, गोचर, नवीन परती भूमि पर काबिज लोगों से भूमि को खाली कराने में बीघापुर तहसील के राजस्वकर्मियों ने भगवंतनगर के चौकी चौराहे पर लेखपाल सर्वेश कुमार व राजस्व निरीक्षक उमेशचंद्र पांडेय ने मौके पर रहकर नाप कराई। इसमें बुद्धीलाल कोरी व योगेश प्रजापति के मकान तथा दो अन्य लोगों की नींव पाई गई। राजस्व निरीक्षक उमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि जिन लोगों ने अवैध रूप से इमारतें बना रखीं, या कब्जा कर रखा, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। शीघ्र ही इन्हें नोटिस भेजे जाएंगे।
-तहसीलदार व एसडीएम ने जानकारी से किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो