फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   125 villages lost electricity due to breaking of high tension line

Unnao News: हाईटेंशन लाइन टूटने से 125 गांव की गुल रही बिजली

Thu, 28 Sep 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
125 villages lost electricity due to breaking of high tension line
किशनपुर। ट्रक के टकराने से 33 केवीए की लाइन टूट गई। इससे क्षेत्र के करीब 125 गांव की बिजली मंगलवार शाम छह से बुधवार शाम तक गुल है। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

किशनपुर बिजली उपकेंद्र से छह फीडरों के जरिए करीब 125 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। फीडर में किशनपुर कस्बा समेत चांदपुर, पहाड़पुर, गढ़ा, शिवपुरी, विश्व बैंक शामिल है। मंगलवार की शाम को 33 केवीए की लाइन से एक ट्रक टकरा गया। इस कारण करीब 12 खंभों की लाइन टूट गई। इससे कोई हादसा तो नहीं हुआए लेकिन किशनपुर उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर कर्मचारी आधी रात तक लाइन की मरम्मत करने में लगे रहे और बुधवार शाम तक मरम्मत जारी रही। जेई अमित कुमार ने बताया कि ट्रक चालक वहां से भाग निकला था और टूट चुके जरूरी उपकरण की व्यवस्था कर लाइन ठीक करने का काम चल रहा है। लाइन ठीक होते ही बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed