फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   50 लाख के लोन पर बैंक जमा कराएंगी पासपोर्ट की कॉपी

50 लाख के लोन पर बैंक जमा कराएंगी पासपोर्ट की कॉपी

Mon, 11 Mar 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
50 लाख के लोन पर बैंक जमा कराएंगी पासपोर्ट की कॉपी
उन्नाव। कई बड़े कारोबारियों पर बैंकों का करोड़ों बकाया होने के बाद अब आरबीआई ने ऋण स्वीकृत प्रक्रिया को सख्त कर दिया है। बैंक 50 लाख से अधिक के लोन पर आवेदक से गारंटी में पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज की फोटो कॉपी व अन्य जानकारी भी ली जाएगी। उच्चस्तरीय केंद्रीय समिति लोन संबंधित हर बिंदु पर सघन जांच के बाद लोन स्वीकृत करने की सहमति देगी।
विज्ञापन



राष्ट्रीयकृत बैंकों से बड़ी रकम का ऋण लेकर विदेश फरार होने वालों से बैंकों का अरबों का बकाया बढ़ गया है। जिससे बैंकों को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। पिछले साल उद्यमी विजय माल्या, हीरा कारोबारी नीरव मोदी बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लेने के बाद विदेश भाग निकले। आए दिन बैंकों से बड़ी रकम का लोन लेकर अदायगी न करने वालों के नाम सामने आ रहे हैं। जिससे बैंक प्रबंधन व शासन बैकफुट पर आ गया है।
विज्ञापन


बैंक सूत्रों की मानें तो बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए आरबीआई ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें बैंकों को निर्देश दिए हैं कि 50 लाख व इससे अधिक लोन पर लोन आवेदक के पासपोर्ट दस्तावेजों को गारंटी में लेना होगा। जिनके पास पासपोर्ट नहीं होगा। बैंक ऐसे आवेदकों को ऋण की मंजूरी नहीं देगा। इसके अलावा केंद्रीय कार्यालय की पांच सदस्यीय टीम आवेदक के लोन संबंधी कागजातों के अलावा हैसियत की रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट पर अधिकारियों की मुहर के बाद ही लोन स्वीकृत किया जाएगा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जिले की बड़ी बैंकों ने आरबीआई की एडवाइजरी पर अमल शुरू कर दिया है। शहर स्थित राष्ट्रीयकृत बैंक के एक अधिकारी ने आरबीआई की एडवाइजरी की पुष्टि की है। जबकि अधिकारिक रूप से वर्जन देने से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- बैकों में बड़ी धनराशि लोन को लेकर आरबीआई का अलर्ट
- बैंक अधिकारियों ने एडवाइजरी पर अमल की कही बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed