{"_id":"59e6437b4f1c1ba7678b6588","slug":"121508262779-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीले आंगन में दौड़ा करंट, मां की मौत बेटी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीले आंगन में दौड़ा करंट, मां की मौत बेटी गंभीर
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीले आंगन में दौड़ा करंट, मां की मौत
उन्नाव । दीपावली के चलते घर के आंगन की धुलाई करते समय टेबल फैन गिर गया। आंगन गीला होने से सफाई कर रही महिला करंट की चपेट में आ गई। मां को छटपटाते देख बेटी बचाने दौड़ी तो वह भी चपेट में आ गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह पंखे का प्लग निकाला। मां-बेटी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बेटी की हालत गंभीर है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर निवासी कौशल्या (58) पत्नी लालाराम लोध मंगलवार सुबह आंगन की पानी से सफाई कर रही थीं। इस दौरान पास में ही रखा टेबल फैन गिर गया। टेबल फैन गिरते ही आंगन में करंट दौड़ गया। कौशल्या करंट की चपेट में आकर तड़पने लगीं।
मां को करंट से तड़पता देख बेटी रेखा (16) बचाने दौड़ी। वह भी करंट की चपेट में आ गई। जानकारी होने पर घर के अन्य सदस्यों ने विद्युत सप्लाई बंद की। कौशल्या व रेखा को परिजन कानपुर के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां कौशल्या की मौत हो गई।
विज्ञापन
- बेटी की हालत गंभीर, आंगन की सफाई कर रही थी महिला, टेबल फैन गिरने से हुआ हादसा, मां को बचाने में बेटी झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो

ररेखा का उपचार चल रहा है। त्योहार से पहले कौशल्या की मौत से घर में कोहराम मच गया।