फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   एलटीटी एक्सप्रेस हादसे में कार्रवाई शुरू, पीडब्लूआई का तबादला

एलटीटी एक्सप्रेस हादसे में कार्रवाई शुरू, पीडब्लूआई का तबादला

Thu, 12 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
एलटीटी एक्सप्रेस हादसे में कार्रवाई शुरू, पीडब्लूआई का तबादला
एलटीटी एक्सप्रेस हादसे में कार्रवाई शुरू
विज्ञापन


उन्नाव। 21 मई को एलटीटी-लखनऊ एसी एक्सप्रेस के 11 कोच उन्नाव स्टेशन के डाउन ट्रैक पर पटरी से उतर गए थे। कई कोच पटरी से उतरने से बड़ा हादसा टला था। इसके पहले छमकनाली के पास मालगाड़ी हादसे का शिकार हो चुकी थी। दोनों हादसों की उच्चस्तरीय जांच में कार्रवाई शुरू हो गई है।



करीब पांच माह पहले रेल पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस व 12 जनवरी को गंगाघाट स्टेशन के समीप छमकनाली के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी हादसे की जांच उत्तर रेलवे के उच्चस्तरीय अधिकारी कर रहे हैं। जांच टीम की मानीटरिंग उत्तर रेलवे के जीएम कर रहे हैं। हाल ही के दिनों में एक जांच रिपोर्ट को नकार जीएम ने दोबारा जांच के संकेत दिए थे। रेलवे सूत्रों की मानें तो दोबारा हुई जांच में उन्नाव के कई जिम्मेदार कार्रवाई के रडार पर हैं। इससे विभाग में अफरा तफरी का माहौल है। उन्नाव से गंगाघाट स्टेशन के बीच मेंटीनेंस का काम देख रहे पीडब्लूआई मंजीत कुमार का बुधवार को तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन




वहीं उन्नाव से अजगैन के बीच ट्रैक मेंटीनेंस का काम देख रहे नरेंद्र कुमार का तबादला रायबरेली हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने तबादले के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ भी जानकारी देने से इनकार किया है। वहीं नरेंद्र कुमार के तबादले को लेकर स्टाफ में चर्चा रही कि उन्होंने पहले से तबादले का प्रत्यावेदन दे रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पीडब्लूआई का तबादला, 21 मई को एलटीटी एक्सप्रेस के 11 कोच उन्नाव स्टेशन पर पटरी से उतरे थे ,12 जनवरी को छमकनाली के पटरियों से नीचे उतरे थे मालगाड़ी के डिब्बे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed