{"_id":"5e5c0b288ebc3ef3e34d6959","slug":"121-new-anganwadi-centers-to-be-built-in-the-district-unnao-news-knp547982431","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनेंगे 121 नए आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनेंगे 121 नए आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद में 121 नए आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने नए केंद्रों को मंजूरी देते हुए अलग-अलग विभागों को कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें पेयजल व शौचालय की व्यवस्था पंचायतीराज विभाग करेगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए भूमि की मृदावार (मिट्टी) दरें तय की गई हैं। सामान्य मिट्टी होने पर 7.52 लाख, काली मिट्टी होने पर 8.04 लाख, रेहू और फ्लोराइडयुक्त मिट्टी होने पर 8.30 लाख रुपये प्रति आंगनबाड़ी केंद्र की दर से भवन निर्माण कराया जाना है। आंगनबाड़ी केंद्र भवन की कुल लागत में 5 लाख की सीमा तक बजट का प्रबंध मनरेगा योजना से किया जाएगा। पेयजल एवं इज्जतघर की व्यवस्था पंचायतीराज विभाग करेगा। विभाग चौदहवें वित्त से 1.06 लाख रुपये उपलब्ध कराएगा। शेष बजट का प्रबंध बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग करेगा। आंगनबाड़ी केंद्र भवन की फि निशिंग, फ्लोरिंग, वुडवर्क और विद्युतीकरण पर 2 लाख की धनराशि खर्च होगी।
दुर्गेश प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों के हवाले से आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी भवन उच्च व प्राथमिक स्कूलों में निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध न होने पर गांव में अन्य कहीं बनवाए जा सकेंगे।