फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   11430 teachers of the district did not get the increased dearness allowance for two months

Unnao News: जिले के 11430 शिक्षकों को नहीं मिला दो माह का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

Thu, 29 Aug 2024 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
11430 teachers of the district did not get the increased dearness allowance for two months
उन्नाव। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को साल 2024 के जनवरी-फरवरी महीने का महंगाई भत्ता अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक नहीं मिल सका। बजट होने के बाद भी भत्ता न मिलने से शिक्षकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था। अभी तक जनवरी और फरवरी महीने का चार प्रतिशत बढ़ा भत्ता उन्हें नहीं मिला है। मुख्यमंत्री के आदेश हैं कि एक सप्ताह के अंदर फाइलों का हर हाल में निस्तारण करना है। उसके बाद भी जिले के 11430 शिक्षकों के अलावा अन्य कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला है। वित्त एवं लेखाधिकारी फाइल ही आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। फाइलों के निस्तारण में वित्त एवं लेखाधिकारी के साथ पटल सहायकों की भी जिम्मेदारी होती है। यह हाल तब है जब अवशेष वेतन भुगतान फंड उपलब्ध है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के कार्मिकों की कार्यशैली पर पूर्व में भी आपत्ति दर्ज करवाई थी। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार महंगाई भत्ते का अवशेष भुगतान बेवजह लंबित किया जाता है। इससे शिक्षकों और कर्मचारियों में नाराजगी है। वित्त एवं लेखाधिकारी अनिल कुमार दुबे ने बताया कि पहले शिक्षकों का वेतन निकाला जा रहा है। उसके बाद इस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed