{"_id":"68092d5da1bdb5cec2027bce","slug":"11-passengers-cancelled-their-tickets-to-jammu-from-the-reservation-counter-unnao-news-c-221-1-uno1004-129991-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 11 यात्रियों ने रिजर्वेशन काउंटर से कैंसिल कराई जम्मू की टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 11 यात्रियों ने रिजर्वेशन काउंटर से कैंसिल कराई जम्मू की टिकट
विज्ञापन
उन्नाव। जम्मू के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यात्री ट्रेन टिकट कैंसिल करा रहे हैं। बुधवार को रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से 11 लोगों ने जम्मू की यात्रा को टालते हुए रिजर्वेशन टिक निरस्त कराई।
जिले से काफी संख्या में लोग जम्मू में घूमने व मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते हैं, लेकिन 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद लोग कतरा रहे हैं। मोबाइल व साइबर कैफे से लोग टिकट कैंसिल करा रहे हैं। बुधवार को उन्नाव जंक्शन स्थित रिजर्वेशन काउंटर से 11 यात्रियों ने अपनी टिकट कैंसिल करा दी है। इधर, कानपुर से वाया उन्नाव होकर जम्मू जाने वाली साप्ताहिक सुपर फास्ट 12469-12470 ट्रेन जम्मूतवी भी कैंसिल कर दी गई है। वाणिज्य पर्वेक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि हमले के बाद यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराना शुरू कर दिया है। इसके अलावा ट्रेन कैंसिल होने से जनरल टिकट भी बिकना बंद है।
--
जीआरपी व आरपीएफ अलर्ट
पहलगाम हमले के बाद रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी किया गया है। आरपीएफ और जीआरपी को संदिग्ध लोगों पर नजर बनाने और पूछताछ का निर्देश दिया गया है। जीआरपी एसओ अरविंद पांडेय ने बुधवार को गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों से पूछताछ की और सामान भी चेक किया। इसके अलावा ट्रेन में जाकर बैग व अन्य सामग्री चेक की। उन्होंने बताया कि रात में गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा स्टेशन परिसर पहुंचने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।