फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   11 participants achieved first place in karate competition

Unnao News: यूथ) कराटे प्रतियोगिता में 11 प्रतिभागियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

Wed, 06 Aug 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 06 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
11 participants achieved first place in karate competition
मेडल व प्रमाणपत्र के साथ विजयी छात्र, छात्राएं।  - फोटो : मेडल व प्रमाणपत्र के साथ विजयी छात्र, छात्राएं।
नवाबगंज (उन्नाव)। कस्बे के श्यामलाल इंटर कॉलेज में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बालक व बालिकाओं ने हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सिंह, जिला खेल समिति सचिव नवीन सिन्हा, व्यायाम शिक्षिका निशा सिंह तोमर, पुरुषोत्तम यादव, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या माधुरी लता व क्रीड़ाध्यक्ष धर्मेश प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। जीजीआईसी नवाबगंज, चमरौली, श्यामलाल व एबीसी इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय हसनगंज एवं जंसार के करीब 24 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इसमें 14 से 19 आयु वर्ग और अलग, अलग भार वर्ग में कृष्ण, रौनक, करन, आदित्य पांडेय, पल्लवी, दिव्यांशी, प्रीति, महक, रिमझिम, नंदिनी व प्रीति पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। क्रीड़ाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को अगस्त माह में होने वाली मंडल कराटे प्रतियोगिता में जनपद की ओर से प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन कराटे एसोसिएशन ऑफ उन्नाव के महासचिव अंकित कुमार ने किया। इस दौरान रवि चौरसिया, कैप्टन संतोष तिवारी, संदीप मिश्रा, प्रेम प्रकाश, श्याम नारायण, धीरज सिंह, हिमांशु, मुस्कान , पिंकल, गोविंद व लक्ष्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed