फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   11 cans of Lokmanya Tilak derailed in Unnao

उन्नाव में लोकमान्य तिलक के 11 डिब्बे पटरी से उतरे

Mon, 22 May 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव Updated Mon, 22 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
11 cans of Lokmanya Tilak derailed in Unnao
लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जांच करते एडीजी व अन्य अफसर। - फोटो : Amar ujala

कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर मुंबई से लखनऊ जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस-22121 (साप्ताहिक) रविवार को उन्नाव में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे रन-थ्रू ट्रेन उन्नाव जंक्शन पहुंच थी तभी तेज आवाज के साथ झटके लगे। एक के बाद एक 11 बोगियां पटरी से उतर गईं। ट्रेन पलटने की अफवाह से दर्जनों यात्री ट्रेन से कूद गए। गनीमत रही कि ट्रेन रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंच गई थी। पटरी से उतरे कोच प्लेटफार्म के सहारे टिक गए और पलटने से बच गए।

विज्ञापन


सूचना पर एसपी नेहा पांडेय, एडीएम, एसडीएम, एसपी रेलवे, सीओ रेलवे व रेलवे के स्थानीय अधिकारी पहुंचे। डीएम के निर्देश पर पर आनन-फानन राहत और बचाव कार्य शुरू किए। डीएम अदिति सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रेलवे ट्रैक में गड़बड़ी हादसे की वजह नजर आ  रही है। विस्तृत जांच के लिए फोरेंसिक टीम और एटीएस टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन


मुंबई से लखनऊ जा रही लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस रविवार दोपहर लखनऊ जा रही थी। रन-थ्रू ट्रेन को उन्नाव जंक्शन के डाउन ट्रैक से प्लेटफार्म नंबर तीन से निकलने का सिग्नल मिला था। ट्रेन की सभी 20 बोगियां वातानुकूलित हैं। रेलवे स्टेशन के करीब कर्व होने से ट्रेन धीमी रफ्तार से निकल रही थी। इंजन व चार बोगियां आउटर प्लेटफार्म पर पहुंच चुकी थी। तभी तेज आवाज के साथ कोच नंबर बी-10 पटरी से उतर कर प्लेटफार्म से टकरा गया। इसके बाद एक के बाद एक 11 एसी कोच पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आवाज और जबर्दस्त झटके लगने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। वहीं दर्जनों यात्री ट्रेन से कूद गए। ट्रेन पलटने की आशंका से यात्री सकते में आ गए और जो जैसे बना ट्रेन से बाहर भागा। लोगों ने अपने सामान की भी चिंता नहीं की केवल परिवार और बच्चों को सीने से चिपटाकर ट्रेन से दूर जा खड़े हुए। कुछ देर बाद जब घटना की सही जानकारी हुई तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना से रेलवे अधिकारियों और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन स्टेशन अधीक्षक विश्राम समेत स्थानीय रेलवे अधिकारी और एसपी नेहा पांडेय, एडीएम डा. बीएन यादव, सीडीओ संजीव सिंह, एसडीएम मेधारूपम मौके पर पहुंचीं। डीएम अदिति सिंह ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।


राजस्व विभाग की टीम ने यात्रियों में पानी, चाय बिस्कुट आदि का वितरण शुरू कराया। सीएमएस डा. एसपी चौधरी डाक्टरों की टीम और आधा दर्जन एंबुलेंस के साथ पहुंचे। रेलवे मेडिकल वैन, 10 प्राइवेट और आठ रोडवेज बस के साथ ही दर्जन भर पुलिस की गाड़ियां और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। ट्रेन में बैठे सभी यत्री सुरक्षित होने की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed