फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   11 196 children drink two drops of life

11,196 बच्चों ने पी जिंदगी की दो बूंद

Mon, 18 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 18 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
11 196 children drink two drops of life
पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार से कर दी गई। इसके चलते नगर के 11,196 बच्चों ने पोलियो की खुराक पी। 60 बूथों पर टीम के सदस्यों ने बच्चों को दवा पिलाई।
विज्ञापन



नगर स्थित पीएचसी प्रभारी डा. आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 11,196 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन



नगर के रेलवे स्टेशन, टेंपो अड्डा, पोनी तिराहा, मनोहर नगर, पोनी रोड समेत दर्जनों स्थानों पर 60 पोलियो बूथ बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि कोई बच्चा इस अभियान में न छूटे, इसके लिए अब 18 से 22 जनवरी के बीच घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
लापरवाही पर तीन डॉक्टरों का रुका वेतन-राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम पल्स पोलियो अभियान में लापरवाही बरतने पर सीएमओ ने फतेहपुर चौरासी स्वास्थ्य केंद्र के तीन डॉक्टरों का वेतन रोक दिया है।


इसी ब्लाक के चार हेल्थ सुपरवाइजरों से स्पष्टीकरण मांगे जाने को मानदेय न दिए जाने के आदेश दिए हैं।


साथ ही शिक्षा विभाग के चार ब्लाकों के बीईओ व बाल विकास पुष्टाहार विभाग के सीडीपीओ के लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। पल्स पोलियो कार्यक्रम में जिले के 1,81,645 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

उन्होंने बताया कि जो बच्चे बूथों पर जाकर दवा पीने से छूट गए हैं उन्हें 18 से 22 जनवरी तक घर-घर जाकर टीमें दवा पिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed