फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   डेंगू के 10 नए मरीज मिले, मचा हड़कंप

डेंगू के 10 नए मरीज मिले, मचा हड़कंप

Sat, 27 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
डेंगू के 10 नए मरीज मिले, मचा हड़कंप
उन्नाव। डेंगू के दस नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। संक्रामक रोग विभाग की टीमों ने मरीजों के घर पहुंच एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया। उन्हें दवाएं दी गईं। जिले में अब तक डेंगू के 30 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


मच्छरों की रोकथाम के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए प्रयास निरर्थक साबित हो रहे हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरों का हमला और तेज हो रहा है। नतीजतन डेंगू के साथ मलेरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को एक साथ डेंगू के दस नए मरीज मिले हैं। इनमें एक महिला व पांच वर्षीय बच्चा भी शामिल हैं।
विज्ञापन



मेडिकल कालेज लखनऊ, कानपुर से आई जांच रिपोर्ट के अनुसार मौरावां थानाक्षेत्र के बछौरा निवासी शैलेंद्र कुमार (21) पुत्र छेदीलाल, शिवम (25) निवासी मौरावां, अंकित (20) पुत्र राजेंद्र सिंह परशुरामपुर बांगरमऊ, शिवपाल (18) पुत्र छेदीलाल निवासी भुसौली सिंगरौसी, भानूप्रताप (15) पुत्र राजेश निवासी करौंदी अचलगंज, देवेश सिंह (24) पुत्र दिनेश सिंह निवासी संग्रामखेड़ा, शशि (32) पत्नी राजेश निवासी पीडी नगर, सिद्धनाथ (64) निवासी बनिगवां पुरवा व शुभम (5) पुत्र संदीप निवासी कोरटगंज सिकंदरपुर कर्ण में डेंगू की पुष्टि हुई है। संक्रामक रोग विभाग के नोडल अधिकारी डा. आरएस मिश्रा ने बताया कि जिन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है वह घर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कालेज से रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनके घर गई थी। घर के आसपास फागिंग कराई जा चुकी है।

एक मरीज के पते की नहीं हुई पुष्टि
मेडिकल कालेज कानपुर से आई रिपोर्ट के अनुसार सत्यपाल यादव (45) पुत्र रामसेवक निवासी चोलापुर साहबखेड़ा को भी डेंगू से पीड़ित पाया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम इस पते की पुष्टि नहीं कर सकी।


घर के आसपास रखें सफाई
जिला मलेरिया अधिकारी डा. आरसी यादव ने बताया कि डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। ऐसे में घर में कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज की ट्रे, टूटे हुए बर्तनों व टायरों में पानी न एकत्रित होने दिया जाए। घर के बाहर नाली में दवाओं का छिड़काव किया जाए। उन्होंने बताया कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर दिन में काटते हैं। ऐसे में कोशिश कर फुल आस्तीन के ही कपड़े पहने जाएं।


- मच्छरों पर नियंत्रण के सभी दावे फेल, एंटी लार्वा का कराया छिड़काव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed