{"_id":"643ee987521f730834009444","slug":"10-years-imprisonment-for-raping-a-minor-unnao-news-c-12-1-187939-2023-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao Crime: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, दोषी को 10 साल की सजा, आठ हजार का अर्थदंड भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Crime: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, दोषी को 10 साल की सजा, आठ हजार का अर्थदंड भी
Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
सार
कोर्ट ने मुकदमे में गवाही और सुबूतों के आधार पर केवल अभियुक्त लवकुश को ही छेड़छाड़ व दुष्कर्म का दोषी पाया। वहीं मुकदमें में आरोपी संदीप, अनिल, अरुण कुमार व सतीश के खिलाफ साक्ष्य न होने पर दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही आठ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 17 मार्च 2021 को माखी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसमें पंडित खेड़ा गांव निवासी लवकुश, संदीप व अनिल और मोमिनपुर निवासी अरुण व सतीश के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ और नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व आपराधिक षडयंत्र रचने का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजा था। मुकदमे के विवेचक तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सफीपुर हरिकेश राय ने आरोपी लवकुश समेत पांच के विरुद्ध 17 जून 2021 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई जिला जज न्यायालय में विचाराधीन थी।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई हुई। कोर्ट ने मुकदमे में गवाही और सुबूतों के आधार पर केवल अभियुक्त लवकुश को ही छेड़छाड़ व दुष्कर्म का दोषी पाया। वहीं मुकदमें में आरोपी संदीप, अनिल, अरुण कुमार व सतीश के खिलाफ साक्ष्य न होने पर न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने दोषमुक्त करार दिया।
