फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ????1.40 crore given to Mini Trauma Center

मिनी ट्रॉमा सेंटर को दिए 1.40 करोड़

Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
????1.40 crore given to Mini Trauma Center
सफीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेने के बाद मिनी ट्रामा सेंटर व परिसर का सुंदरीकरण शुरू कराने से पूर्व हज व वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने सीएचसी को गोद ले रखा है। उन्होंने गोद लेने के बाद परिसर को ऊंचा और सुंदरीकरण के साथ 20 बेड का मिनी ट्रामा सेंटर निर्माण के लिए अपनी निधि से 1.40 करोड़ जारी करा दिए थे। कार्य प्रारंभ होने से पूर्व बुधवार को राज्यमंत्री ने डीएम रवींद्र कुमार व सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश के साथ परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने उपलब्ध राशि कम बताई तो राज्यमंत्री ने कहा कि धनराशि और जारी कराई जाएगी। राज्यमंत्री ने बताया कि निर्माणस्थल पर खड़े जर्जर भवन को गिराने की स्वीकृति शासन से मिल गई है। इस दौरान बांगरमऊ नगर पालिका चेयरमैन इजहार खां गुड्डू, रसूलाबाद चेयरमैन नईम अहमद, बीडीओ ज्ञान चंद्र व ईओ अनुपम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस बेड के मिनी ट्रामा सेंटर निर्माण के साथ ही ईसीजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य सभी आवश्यक जांचों की मशीन लगेगी। अस्पताल परिसर के सभी रास्तों का पक्का निर्माण व विद्युत आपूर्ति दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed