{"_id":"640e93de4641ce076004ead7","slug":"umesh-pal-murder-case-stf-interrogated-former-mp-and-mafia-about-bambaz-guddu-2023-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Umesh Pal Hatyakand: गुड्डू मुस्लिम आता तो STF को सौंप देते साहब, बमबाज के करीबी रहे पूर्व सांसद ने खोला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umesh Pal Hatyakand: गुड्डू मुस्लिम आता तो STF को सौंप देते साहब, बमबाज के करीबी रहे पूर्व सांसद ने खोला राज
Mon, 13 Mar 2023 09:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 13 Mar 2023 09:35 AM IST
सार
प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम की तलाश में जब एसटीएफ ने पूर्व सांसद और गोरखपुर के माफिया से पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
बम फेंकते गुड्डू मुस्लिम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुड्डू मुस्लिम अब अतीक अहमद के लिए ही काम कर रहा था.. वर्षों से कोई संपर्क भी नहीं किया.. अगर हमारे पास आता तो आपको सौंप देते...यह कहना है प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम के करीबी रहे पूर्व सांसद और गोरखपुर के माफिया का।
गुड्डू की तलाश में जब एसटीएफ ने अपने तरीकों से दोनों से संपर्क साधा तो उन्होंने खुद के बचाव में यह जवाब दिया। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट और एसटीएफ अतीक के बेटे असद के अलावा गुड्डू मुस्लिम और शूटर गुलाम को पकड़ने के लिए पूरा जोर लगा रही है, लेकिन किसी का सुराग नहीं मिल सका है।
खासकर गुड्डू की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो रही है। यही वजह से उसके करीबियों को लगातार टटोला जा रहा है। पश्चिमी उप्र के कई जिलों में गुड्डू की फोटो और संदीप चौधरी के उसके हिंदू नाम से तलाश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव के रिश्तेदार की जमीन की कब्जाई थी
अतीक व गुड्डू ने लखनऊ में तत्कालीन मुख्य सचिव के रिश्तेदार की जमीन पर भी कब्जा कर लिया था। अमौसी एयरपोर्ट के पास स्थित इस बेशकीमती जमीन का सौदा दिल्ली की एक कंपनी से किया गया था। इसकी शिकायत मिलने पर मुख्य सचिव के निर्देश पर लखनऊ के एसएसपी ने रातोंरात जमीन से कब्जा हटवाया था।

अतीक व अशरफ को रिमांड पर लेगी पुलिस
उमेश पाल हत्याकांड की जांच कर ही प्रयागराज पुलिस और शूटरों की तलाश में जुटी एसटीएफ सोमवार से नई रणनीति पर काम करेगी। दरअसल, सोमवार से अदालतों के खुलने पर इस हत्याकांड के आरोपी आत्मसमर्पण करने के लिए सारे हथकंडे अपनाएंगे, तो पुलिस भी अपनी पूरी ताकत उनको अदालत पहुंचने से पहले गिरफ्तार करने में लगाएगी।
यह भी पढ़ें: Prayagraj : विधायकी के टिकट के लिए अखिलेश की मौजूदगी में उमेश पाल ने थामा था सपा का दामन

वहीं, गुजरात की साबरमती जेल में बंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद को वापस यूपी लाने के लिए प्रयागराज पुलिस अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। अतीक के भाई अशरफ को भी हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की कवायद सोमवार से की जानी है। पुलिस की नजरें उन लोगों पर भी हैं जो आरोपियों की सरेंडर करने में मदद कर सकते हैं।
अतीक की पत्नी शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम
माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश में पुलिस ने उसके करीबी रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां दबिश भी दी।
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder: बरेली जेल में अशरफ से नौ लोगों ने कई बार की थी मुलाकात, सद्दाम की प्रेमिका भी लिस्ट में

उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता भी नामजद है। तभी से वह फरार है। दो दिन पहले एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था, जिसमें शाइस्ता ढाई लाख के इनामी शूटर साबिर के साथ दिखी थी। वह नीवा में अतीक के गुर्गे बली पंडित से मिलने गई थी। पुलिस ने बली पंडित को हिरासत में लिया है। साबिर उमेश पाल हत्याकांड के पांच मोस्ट वांटेड शूटरों में है।