{"_id":"2f0103c87814650cc05bb4b74661c0c3","slug":"two-up-policemen-loot-and-gang-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो सिपाहियों ने की तीन घरों में लूटपाट और गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो सिपाहियों ने की तीन घरों में लूटपाट और गैंगरेप
मेरठ/ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2013 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली के कांधला में पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाहियों के तीन घरों में घुसकर लूटपाट करने और एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी सिपाहियों के विरुद्ध लूटपाट और महिला से गैंगरेप के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कांधला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि सोमवार रात दो पुलिसवालों ने उनके घर में घुसकर लूटपाट की।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके घर में घुसकर उसे और उसकी पत्नी को गन प्वाइंट पर लेकर 18 हजार रुपये नकदी और डेढ़ किलो चांदी लूट ली।
आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी पत्नी को पड़ोसी के मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म भी किया। मंगलवार सुबह लूटपाट की सूचना पर गांव में पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ग्रामीणों ने घटना में शामिल दो पुलिसकर्मियों की पहचान लुटेरों के रूप में की। घटना में दो पुलिसकर्मियों के शामिल होने की सूचना पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।
सीओ कैराना ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों दीपक राठी और विवेक चौधरी के खिलाफ लूट और गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।