फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   two politicians sons my be involve in meerut gangrape

मेरठ गैंगरेप: बड़े नेताओं के बेटे भी शामिल!

Tue, 23 Jul 2013 11:52 AM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
two politicians sons my be involve in meerut gangrape

मेरठ के शास्त्रीनगर से छात्रा को अगवा कर गैंगरेप के मामले में दो बड़े राजनेताओं के दो बेटों का नाम सामने आ रहा है। बड़े नेताओं के बेटों का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जबकि मामले में नामजद बसपा नेता और उसके दोस्त अभी भी पकड़ से दूर हैं।

एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि पीड़ित लड़की का मेडिकल कराया गया है। अभी स्लाइड परीक्षण की रिपोर्ट आनी है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।

बसपा नेता समेत चार युवकों ने किया छात्रा से गैंगरेप


उन्होंने बताया कि अमित भड़ाना का नाम हमारे पास मौजूद बसपा नेताओं की सूची में शामिल नहीं है।

गौरतलब है कि शास्त्रीनगर निवासी 12वीं की छात्रा को शनिवार शाम सात बजे ट्यूशन से घर लौटते समय काली सफारी सवार चार युवकों ने बंदूक दिखाकर अगवा कर लिया था। फिर उसे कार और एक मकान में रेप किया था।
विज्ञापन


वे रात करीब 10 बजे छात्रा को पीवीएस मॉल के पास फेंककर फरार हो गए थे। छात्रा की मां ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि मामले में दो आरोपी दो बड़े नेताओं के बेटे हैं। नौचंदी थाना पुलिस ने ईरा मॉल की पार्किंग से तीन-चार युवकों को हिरासत में लिया है, जो अमित भड़ाना के यहां नौकरी करते हैं। अमित भड़ाना कांट्रेक्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारों और फ्लैट का मालिक कौन?
पुलिस इस मामले में कितनी गंभीर है, इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस को अभी तक ये नहीं पता कि वीआईपी गाडियों और उस मकान का मालिक कौन है, जहां गैंगरेप हुआ।

बसपा नेता अमित भड़ाना और उसके दोस्तों ने शनिवार रात जब छात्रा को अगवा किया, तो वह काली सफारी यूपी 15 एएच-0007 में सवार थे। इसके बाद रविवार रात जब पीड़िता के घर पहुंचे, तो लाल रंग की वेंटो कार यूपी14- 0004 में थे।

पुलिस ने इन कारों के मालिकों की तलाश नहीं की। अगवा करने के बाद छात्रा को आरोपी लक्ष्मी विहार स्थित एक मकान में लेकर गए थे। पुलिस अभी यह भी पता नहीं लगा सकी है कि वह मकान किसका है?

लक्ष्मी विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष भारत भूषण का कहना है कि इस फ्लैट में रोजाना लड़कों का आना जाना था। चूंकि बड़ी और वीआईपी गाड़ियों से आते थे, इसकी वजह से कॉलोनी वाले भी टोक नहीं पाते थे।


फाड़ दिए अमित भड़ाना के बैनर, होर्डिंग्स
बसपा में शामिल होने से पूर्व अमित भड़ाना छात्र नेता रहा है। उसके बड़े-बड़े पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स यूनिवर्सिटी के गेट और अन्य स्थानों पर लगे थे। सोमवार को यूनिवर्सिटी के गेट पर लगा अमित भड़ाना का बड़ा होर्डिंग्स फाड़ दिया गया।

इसके अलावा गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने सोमवार दोपहर नौचंदी थाने पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed