{"_id":"098934eed9ae9df1429c72f33e4ee1bf","slug":"two-men-raped-girl-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप, एमएमएस लोगों में बांटने की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से गैंगरेप, एमएमएस लोगों में बांटने की धमकी
बिजनौर/ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुबारा दुष्कर्म करने पहुंचे आरोपियों ने मोबाइल से बनाया गया एमएमएस सार्वजनिक करने की धमकी दी। किशोरी ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अफजलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की पीड़ित सीमा (परिवर्तित नाम) ने शनिवार को पुलिस को बताया कि वह 18 जुलाई को बिटौरे से उपले निकालने जंगल गई थी। दो युवकों ने तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया और जबरन पास के एक गन्ने के खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
लोक लाज की वजह से उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। सीमा के अनुसार, आरोपी 26 जुलाई को दुबारा बुरी नियत से उसके घर पर आए। उसे अश्लील क्लीपिंग सार्वजनिक करने की बात कही। साथ ही थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
इस पर सीमा ने शनिवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर निहाल सिंह व नागेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।